{"_id":"5abe9c864f1c1bd4618b494f","slug":"31522441350-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों को गणित और विज्ञान किट खरीदने को मिले 17 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों को गणित और विज्ञान किट खरीदने को मिले 17 लाख
Updated Sat, 31 Mar 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले सर्वशिक्षा अभियान के तहत जिले के सरकारी विद्यालयों को विभिन्न मदों में करीब 30 लाख रुपये का बजट रिलीज किया है। यह धनराशि स्कूलों को गणित और विज्ञान किट के अलावा अध्यापकों को टीएलएम के भुगतान के प्रदान की गई है। इसमें 17 लाख रुपये बच्चों के शिक्षण कार्य के लिए गणित और विज्ञान किट के लिए दिए गए हैं। स्कूलों को यह राशि शनिवार तक खर्च करनी होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एवं जिला परियोजना अधिकारी गोपाल स्वरूप भारद्वाज ने समस्त उपशिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि शिक्षण कार्य शुरू कराने के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों को विज्ञान और गणित किट की धनराशि प्रति विद्यालय 9300 रुपये के हिसाब से भेजी गई। उन्होंने बताया कि बेतालघाट के 23 स्कूलों को 213900, ओखलकांडा के 29 विद्यालयों को 269700, कोटाबाग के 14 विद्यालयों को 130200, रामनगर के 25 विद्यालयों को 232500, भीमताल के 29 विद्यालयों को 269700, हल्द्वानी के 26 विद्यालयों को 241800, रामगढ़ के 19 विद्यालयों को 176700 और धारी के 15 विद्यालयों को 139500 रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। जिले के कुल 180 विद्यालयों को 16,74000 रुपये की धनराशि प्रेषित की गई है। उन्होंने कहा है कि संबंधित विद्यालय एनसीइआरटी द्वारा अधिकृत फर्म को इस धनराशि का भुगतान करेंगे। डीईओ ने बताया कि चालू शिक्षा सत्र 2017-18 में अध्यापकों/ अध्यापिकाओं को शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) के लिए पांच - पांच सौ रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। जिले के 2642 अध्यापकों को भुगतान के लिए 13 लाख 21 हजार रुपये का बजट दिया गया है।