{"_id":"59c8196a4f1c1bb6688b6484","slug":"31506285930-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दस और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दस और मरीज मिले
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का प्रकोप अब तेजी से फैलने लगा है। डेंगूू के दस और मामले सामने आए हैं, जबकि 17 डेंगू संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
हल्द्वानी के आदर्श नगर, पीलीकोठी और लालकुआं से सबसे अधिक मरीज डेंगू के आ रहे हैं। कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अंजलि (10) कालाढूंगी, तनवी (08) मोतीनगर, रीना गुप्ता (35) सितारगंज को भर्ती कराया गया है, जबकि सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू पीड़ित शशि तिवारी (46) कुसुमखेड़ा, गोकुल (23) हल्दूचौड़, मोहन पांडे (37) लोहरिया साल तल्ला, कमलेश कुमार (34) लालकुआं, सिद्ध जोशी (16) आदर्श नगर, अनीता (44) वार्ड नंबर 12 ठाकुरद्वारा, बंशीधर (35) नैनीताल को भर्ती कराया गया है। एसटीएच के एमएस डॉ. एके पांडे ने बताया कि डेंगू के 17 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं और उनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि सोमवार को टीम प्रभावित क्षेत्रों में जाएगी और पीड़ितों के नमूने लेगी। खास बात ये है कि अधिकारियों ने डीएम को बताया है कि बाहर से आने वाले लोग डेंगू से पीड़ित है। सवाल ये उठता है कि डेंगू से पीड़ित बच्चे भी कहीं बाहर घूमकर आए हैं या फिर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए ऐसा कह रहे हैं।
डेंगू से सजगता को प्रचार-प्रसार किया गया था। डेंगू जुलाई और अगस्त में सबसे अधिक फैलता है। मातहतों को निर्देश दिए जाएंगे कि प्रभावित क्षेत्रों में जाएं और फागिंग कराएं। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करें। - डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक
साफ-सफाई और फागिंग कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। अधिकारी बता रहे हैं कि बाहर रहने वाले लोग स्वास्थ्य बिगड़ने पर घर आए हैं और जांच कराई तो डेंगू निकला है।
विज्ञापन
दीपेंद्र कुमार चौधरी, जिलाधिकारी, नैनीताल