{"_id":"597902084f1c1b91598b472b","slug":"31501102600-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रियों का बरहवां दल अल्मोड़ा पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रियों का बरहवां दल अल्मोड़ा पहुंचा
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 12 वां दल बुधवार को दिल्ली से दोपहर दो बजे काठगोदाम स्थित
पर्यटन आवास गृह पहुंचा। वहीं, कैलाश यात्रा पूरी कर यात्रियों के सातवें दल के सदस्य भगवान शिव के दर्शन कर दिल्ली लौट गए। उन्हें काठगोदाम टीआरसी में यात्रा प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
टीआरसी काठगोदाम पहुंचे 12 वें दल में 11 महिलाओं समेत 58 यात्री हैं। दल के जनसंपर्क अधिकारी गोविंद कुमार गर्ग हैं। दल में गुजरात की विधि विधि शाह (18) सबसे कम और महाराष्ट्र के दत्तात्रेय सिद्धार्थ कुमार (64) व दिल्ली के नेम सिंह (64) सबसे अधिक उम्र के यात्री हैं। इनमें बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड से यात्री शामिल हैं। इससे पूर्व यात्रा पूरी कर लौटे सातवें दल के यात्रियों को काठगोदाम में प्रशस्ति पत्र दिया गया। स्वागत करने वालों में केएमवीएन के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, प्रबंधक आरसी पांडे आदि थे। यात्रा पर जा रहे 12 वें दस के सदस्य देर शाम अल्मोड़ा पहुंच गए। जबकि यात्रा पूरी कर लौटे यात्री दिल्ली रवाना हो गए। ब्यूरो