{"_id":"594bf9074f1c1bac2d8b4596","slug":"31498151175-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन लाइन
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन से जुड़ेंगे अस्पताल
अल्मोड़ा। जिले के चार बड़े अस्पताल जल्द ही ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन (ओआरएस) से जुड़ जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की इस नई योजना में मरीज घर बैठे ऑन लाइन सुविधा के जरिए अस्पताल में डाक्टर की उपलब्धता जानने के साथ डाक्टर से मिलने आदि की बुकिंग कर सकेंगे। यह सुविधा जिला, महिला, बेस अस्पताल और रानीखेत के नागरिक अस्पताल में होने जा रही है। अब मरीजों को पर्ची कटाने के लिए सरकारी अस्पताल में लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी ऑनलाइन करने की कवायद शुरू कर दी है। यह सुविधा शुरू होने के बाद मरीज घर बैठे जिस अस्पताल में इलाज कराना है वहां ऑनलाइन अपना नंबर लगा सकेगा। सीएमओ डा. निशा पांडे ने बताया कि अल्मोड़ा में यह सुविधा फिलहाल जिला, महिला, बेस और रानीखेत के सरकारी अस्पताल में मिलेगी। बुकिंग के बाद अस्पताल पहुंचने पर मरीज को निर्धारित शुल्क जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओपीडी ऑन लाइन होने पर मरीज को अस्पताल में संबंधित बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता की जानकारी भी मिल सकेगी। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए ओपीडी में पूर्व की तरह पर्ची भी कटेगी। वर्तमान में महिला अस्पताल में कंप्यूटर लगाने की कवायद चल रही है। उसके बाद सभी कंप्यूटर सिस्टम ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑन लाइन सुविधा दस पंद्रह दिनों में शुरू हो जाएगी।