फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नशेड़ी पिता ने मासूम को मार डाला

नशेड़ी पिता ने मासूम को मार डाला

Wed, 21 Jun 2017 02:36 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
नशेड़ी पिता ने मासूम को मार डाला
पिता ने दो साल के मासूम को पटककर मार डाला
विज्ञापन

रामनगर (नैनीताल)। कथित रूप से शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति पर पत्नी को पीटने के साथ ही अपने दो साल के बच्चे की पटककर जान लेने का आरोप लगा है। रात करीब साढ़े दस बजे बच्चे की मौत के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
यहां इंदिरा कालोनी में रहने वाला पूरन चंद्र ध्यानी मेहनत मजदूरी करता है। पड़ोसियों के अनुसार वह शराब पीकर आए दिन घर में मारपीट करता है। मंगलवार को भी वह रात करीब साढ़े दस बजे घर पहुंचा। पत्नी ने देर से आने का कारण पूछा तो वह गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी गोद में बैठे दो साल के बेटे मानस को पकड़ लिया। इसके बाद बेटे की पिटाई शुरू कर दी। पत्नी कुछ समझ पाती कि पूरन ने मासूम को पटकना शुरू कर दिया। पत्नी और बड़े बेटे छह साल के कालू के चिल्लाने पर पड़ोसी भी आ गए। उन्होंने किसी तरह बच्चे को पूरन के चंगुल से अलग किया और पुलिस को फोन कर दिया। बच्चे को संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पूरन को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली में मोहल्ले के लोग भी आ गए। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल वालों के अनुसार घर वाले बच्चे को खुद ही लेकर आए थे। छत से गिरने की बात कह रहे थे। जब उसे मृत घोषित किया गया तो वे घर ले गए और दफनाने ले जाने लगे। इतने में पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर दिया और पिता पर ही हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मौके पर पहुंची और चोरपानी से पूरन को पकड़ लिया। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की लाएगी।-विक्रम राठौर, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed