{"_id":"58d184654f1c1b2f4a1a379b","slug":"25-thousand-rupees-by-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता के एटीएम से उड़ाए 25 हजार रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नेता के एटीएम से उड़ाए 25 हजार रुपए
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
500 के नए नोट
रामनगर। कांग्रेसी नेता के बैंक खाते से अज्ञात लोगों ने 25 हजार रुपए की नगदी उड़ा दी। मोहल्ला बम्बाघेर निवासी कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रदेश सचिव ताईफ अली खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बैंक खाता रामनगर में सिंडिकेट बैंक में है।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर उनके एटीएम से 10-10 हजार रुपए 2 बार और 5 हजार रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति ने रोहिणी के किसी एटीएम से निकाल लिए हैं। उनका कहना है कि उनका एटीएम भी उनके पास मौजूद है और वह कभी रोहिणी क्षेत्र भी नहीं गए।
विज्ञापन