फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   25 km of roads will be ready this month

Nainital News: इस महीने बनकर तैयार हो जाएंगी 25 किमी सड़कें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
25 km of roads will be ready this month
हल्द्वानी। उत्तराखंड शहरी सेक्टर विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) ने मार्च के अंत तक निगम क्षेत्र की 25 किमी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने की योजना बनाई है। इस कार्य के लिए यूयूएसडीए ने संबंधित ठेकेदारों को बुलाकर सख्त निर्देश दिए हैं। कहा गया है लंबे समय से खुदी पड़ी सड़कों को जल्द दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन


यूयूएसडीए निगम क्षेत्र के 34 से 60 वार्ड तक पेयजल और सीवर की लाइनें बिछा रहा है। इसके लिए अधिकतर वार्डों की सभी सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर चलने से अक्सर कई लोग चोटिल हो रहे हैं। कई बार लोग यूयूएसडीए के अधिकारियों से सड़कों को पक्का करने की मांग कर चुके हैं। लोगों ने इस मामले में धरना-प्रदर्शन भी किया है। यूयूएसडीए के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि एजेंसी की ओर से वार्ड 34 से 60 तक पेयजल और सीवर लाइनें बिछाई जा रही हैं। इस वजह से अधिकतर वार्डों की सड़कें खुदी हुई है। लंबे समय से खुदी सड़कों पर पक्का निर्माण किया जाना है। उन्होंने बताया कि वार्ड 48, 41, 54, 55 और 56 में पेयजल और सीवर लाइनें बिछा दी गई हैं। इन वार्डों में सड़कों का निर्माण कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। कहा कि गुणवत्तायुक्त सड़कों का निर्माण तय समय पर पूरा करें। उन्होंने बताया कि कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस महीने से अंत तक इन सड़कों का निर्माण पूरा कर आवागमन सुचारु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed