{"_id":"68c87e457b744475a9085b23","slug":"25-km-long-bypass-will-be-constructed-with-25-crores-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-108928-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 25 करोड़ से बनेगा ढाई किलोमीटर लंबा बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 25 करोड़ से बनेगा ढाई किलोमीटर लंबा बाईपास
Tue, 16 Sep 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
रामनगर। शहर को जाम की समस्या से राहत देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बाईपास बनाने की योजना बनाई है। भवानीगंज से ढाई किलोमीटर का बाईपास बनाने के लिए लोनिवि ने 25.50 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। मंजूरी मिलने के बाद बाईपास निर्माण किया जाएगा।
रामनगर के भवानीगंज चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इसमें आम व्यक्ति से लेकर पर्यटकों को भी परेशान होना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए लोनिवि ने बड़ी नहर से शिवलालपुर चुंगी तक बाईपास बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए सिंचाई, ऊर्जा, जल संस्थान समेत लोनिवि संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया कि ढाई किलोमीटर लंबा बाईपास बनाने के लिए 825 मीटर बड़ी नहर को कवर किया जाएगा। इस कार्य के लिए शासन को 25.50 करोड़ की डीपीआर बनाकर संस्तुति के लिए भेजी है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।