फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   23 members hoisted the flag in the election of DPC

डीपीसी के चुनाव में 23 सदस्यों ने फहराया परचम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
23 members hoisted the flag in the election of DPC
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला योजना समिति (डीपीसी) के 23 सदस्यों के लिए 152 सदस्यों ने मतदान किया।
विज्ञापन

डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि डीपीसी चुनाव में जिला पंचायत के लिए 11 सदस्य, नगर निगम हल्द्वानी के लिए 8 सदस्य, नगर पालिका नैनीताल 01 और भीमताल, कालाढूंगी, लालकुआं, कालाढूंगी नगर पंचायत और नगर पालिका भवाली के लिए 01 सदस्य ने जीत हासिल की। बताया कि रामनगर नगर पालिका के दोनों सदस्य पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस तैनात रही। चुनाव संपन्न कराने में एडीएम अशोक जोशी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह यादव, जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी आदि ने सहयोग किया।
इन जगहों के रहे दावेदार
हल्द्वानी नगर निगम के आठ पदों के लिए 17 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया। इसमें दस सदस्यों के लिए मत पड़े। इसमें रवि जोशी और रवि वाल्मीकि को एक-एक मत से संतुष्ट होना पड़ा। वहीं भीमताल, लालकुआं, भवाली और कालाढूंगी नगर निकाय से दो उम्मीदवार मैदान में रहे। जिसमें आशा उप्रेती को एक भी मत नहीं पड़ा, जबकि ललित मेहरा को आठ वोट मिलने पर वह विजयी रहे। जिला पंचायत में आशा देवी को 03, निवोदिता जोशी 04, मोहन सिंह बिष्ट 01 और लाखन सिंह नेगी को 03 मत पड़े।
विज्ञापन

-
जिला पंचायत से जीते सदस्य
नाम - मत संख्या
अनिल कुमार - 23
आनंद सिंह - 23
अंकित साह - 23
किशोर लाल - 23
गीता बिष्ट - 23
दीपक मेलकानी - 23
नरेंद्र सिंह - 20
पूजा - 23
भावना कपिल - 21
मीना देवी - 23
लेखा भट्ट - 22
-
हल्द्वानी नगर निगम
चंद्रशेखर - 16
तन्मय रावत - 16
राजेंद्र जीना - 16
राजेंद्र नेगी - 16
विद्या देवी - 16
शकील अहमद अंसारी - 16
शाकिर हुसैन - 16
हेमंत कुमार शर्मा - 16
रामनगर नगर पालिका से निर्विरोध निर्वाचित
गुलाम सारिका और रुबीना
-
नैनीताल नगर पालिका
पुष्कर सिंह बोरा - 1
-
भीमताल, लालकुआं, कालाढूंगी और भवाली नगर पालिका
ललित सिंह मेहरा - 8
-
शादी की हल्दी छोड़ वोट डालने पहुंचे सभासद
नगर पालिका नैनीताल के सभासद राजू टांक की बृहस्पतिवार को हल्दी पूजन था लेकिन वह हल्दी से पहले मतदान के लिए पहुंचे। राजू टांक ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान का अलग महत्व है। इसलिए वह अपने मत देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
निर्वाचित सदस्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वागत
जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने जिपं सदस्य के 11 सदस्यों के निर्वाचित होने पर उन्हें माला पहनकर बधाई दी। साथ क्षेत्र में विकास कार्य करने को कहा। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, भीमताल चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, सभासद रामपाल सिंह गंगोला, आशा उप्रेती, लक्ष्मण सिंह गंगोला आदि मौजूद रहे। इधर भीमताल चेयरमैन ने बताया कि जिला योजना समिति के चुनाव में पहली बार भीमताल नगर पंचायत के सभासद ललित सिंह मेहरा ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed