फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   निर्वाचन कार्यालय का सिंगल विंडो सिस्टम धड़ाम

निर्वाचन कार्यालय का सिंगल विंडो सिस्टम धड़ाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन कार्यालय का सिंगल विंडो सिस्टम धड़ाम
हल्द्वानी। राजनीतिक दलों को प्रचार-प्रसार समेत अन्य कार्यों की अनुमति देेने के लिए बनाया गया सिंगल विंडो सिस्टम तकनीकी खामी के कारण काम नहीं कर रहा है। ऐसे में इस प्रकोष्ठ में अनुमति लेने पहुंच रहे राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन के निर्देश पर राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों को प्रचार-प्रसार करने, चुनावी वाहन चलाने, रैली, जुलूस, जनसभाएं आयोजित करने, झंडे का प्रयोग, अस्थायी कार्यालय स्थापित करने, हेलीकॉप्टर लैंडिंग आदि की त्वरित अनुमति देने के लिए एमबीपीजी कॉलेज में सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित किया था। सुमन का कहना था कि सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित होने के बाद कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशियों को उक्त कार्यों की अनुमति लेने के लिए अलग-अलग विभागों में एनओसी के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और इसी प्रकोष्ठ से सभी कार्रवाई हो जाएंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिंगल विंडो सिस्टम में तैनात कार्मिकों ने सीडीओ विनीत कुमार से भेंट कर बताया कि जिस पोर्टल के माध्यम से उक्त कार्यों की आनलाइन अनुमति देनी है, वह पोर्टल एक बार में एक ही स्थान पर खुलता है। यानि कि यदि उक्त पोर्टल किसी विधानसभा क्षेत्र के एआरओ ने खोला है तो वह सिंगल विंडो सिस्टम में नहीं खुल सकता है। कार्मिकों ने सीडीओ को बताया कि इस कारण उक्त पोर्टल उनके प्रकोष्ठ में नहीं खुल रहा है, नतीजतन वह आनलाइन अनुमति देने का काम नहीं कर पा रहे हैं। सीडीओ विनीत कुमार ने कार्मिकों को निर्देश दिए कि वह अनुमति पत्र संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर को भेज दें, ताकि आरओ अपने स्तर से अनुमति दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय का सिंगल विंडो सिस्टम धड़ाम
चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों ने सीडीओ को बताई परेशानी


दूसरे चरण का प्रशिक्षण तीन से सात तक
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी लगाने के लिए दूसरे चरण का रेंडमाइजेशन पूरा कर लिया गया है। सीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में जिन कार्मिकों की चुनाव लगाई गई है, उन्हें तीन से सात अप्रैल तक मतदान का प्रशिक्षण दिया जाएगा।



दो अप्रैल को ईवीएम में दर्ज होंगे प्रत्याशियों के नाम
हल्द्वानी। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीडीओ विनीत कुमार के मुताबिक दो अप्रैल को नैनीताल संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के नामों की सेटिंग ईवीएम में कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को ही माकपोल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed