फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जलसंस्थान कर्मियों की भी लगाई चुनाव ड्यूटी

जलसंस्थान कर्मियों की भी लगाई चुनाव ड्यूटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
जलसंस्थान कर्मियों की भी लगाई चुनाव ड्यूटी
हल्द्वानी। निर्वाचन कार्यालय में चुनाव ड्यूटी से मुक्त रहे जलसंस्थान कर्मियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। जलसंस्थान के सभी जेई समेत 34 कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

अति आवश्यकीय सेवा में होने की वजह से जलसंस्थान कर्मी चुनाव ड्यूटी से मुक्त रहते थे। अति आवश्यकीय सेवा के कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में न लगाने का शासनादेश भी है, लेकिन शासनादेश के बावजूद कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। गर्मियों के सीजन में शहर में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो जाता है। जलसंस्थान को अतिरिक्त टैंकरों से पेयजल बांटना पड़ता है। इस समय जलसंस्थान के पूरा फोकस बकाया वसूली पर है। विभाग को करीब 30 करोड़ रुपये बकाया वसूलना है। विभाग की पांच टीमें बकाया वसूली पर लगी हैं। इस बीच कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाने से विभाग का बकाया वसूली अभियान प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन



जलसंस्थान कर्मियों की भी लगाई चुनाव ड्यूटी
चुनाव ड्यूटी के चलते प्रभावित हुई विभाग की बकाया वसूली
गर्मियों ने पेयजल वितरण व्यवस्था हो सकती है बाधित

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मी की भी लगी चुनाव ड्यूटी
हल्द्वानी। जलसंस्थान के जिन 34 कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। उनमें एक कर्मचारी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जलसंस्थान के ईई विशाल सक्सेना ने बताया कि विभाग के हेड क्लर्क गिरधर सिंह बिष्ट की भी चुनाव ड्यूटी लगी है। वह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में वह निर्वाचन ड्यूटी नहीं कर पाएंगे। इस संबंध में डीएम को पत्र भेजा गया है कि उन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed