{"_id":"5c9540f6bdec22068c429650","slug":"21553285366-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पियक्कड़ों ने तोड़ा पिछले साल का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पियक्कड़ों ने तोड़ा पिछले साल का रिकार्ड
विज्ञापन
red wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। होली की मस्ती पियक्कड़ों पर इस कदर छायी कि उन्होंने दारू पीने के पिछले साल का रिकार्ड ही तोड़ डाला। आबकारी विभाग के आंकड़े बताते हैं कि होली पर अकेले रामनगर में ही करीब 44 लाख रुपये से अधिक की 13 हजार 200 बोतलें शराब की बिकीं हैं। इसमें कच्ची शराब शामिल नहीं है।
नगर में 20 मार्च को देसी शराब की 8 दुकानों से 12 लाख रुपये की छह हजार बोतलें शराब की बिक्री हुई। इसी तरह विदेशी मदिरा की 6 दुकानों से करीब 31 लाख रुपये की 6100 बोतलें बिकीं। वहीं बीयर की दुकानों से होली के दिन 11 सौ बोतलें को बिक्री हुई, इनकी कीमत डेढ़ लाख के आसपास है। आबकारी निरीक्षक पूरन चंद्र जोशी के अनुसार होली के पहले दिन शराब की 13 हजार 200 बोतलें बिकीं हैं। इनकी कीमत करीब 44 लाख 50 हजार रुपये के आसपास है, जबकि 19 मार्च को भी शराब की जबरदस्त बिक्री हुई, इस दिन करीब 25 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई है।
आबकारी विभाग के रिकॉर्ड बताते हैं कि पिछले साल करीब 30 लाख रुपये की शराब बिकी थी, जबकि इस बार 14 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के चलते इस बार शराब की बिक्री ज्यादा हुई है और अवैध शराब की बिक्री भी धड़ल्ले से हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि बारों में भी पियक्कड़ों ने जमकर जाम छलकाए हैं।
विज्ञापन
पियक्कड़ों ने तोड़ा पिछले साल का रिकार्ड
होली के दिन गटकी 44 लाख से अधिक की दारू