फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
हल्द्वानी। असंगठित कर्मकारों के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना चलाई गई है। इसके लिए जिले में 519 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) मंगलवार से श्रमिकों के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे। श्रम विभाग ने श्रमिकों के ऑनलाइन पंजीकरण कराने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

नैनीताल एवं हल्द्वानी की श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल ने बताया कि इसमें ऐसे कर्मकार जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य, मासिक आय 15 हजार से कम हो, वे सीएससी पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्हें ईएसआई, ईपीएफ, एनपीएस आदि पेंशन का लाभ न मिलता हो।कर्मकारों को पंजीकरण के लिए आधारकार्ड, बचत बैंक या जनधन खाता, मोबाइल नंबर लाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पंजीकृत कर्मकार को 60 वर्ष पूरे होने पर तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। मृत्यु होने पर आश्रित पति या पत्नी को आधी पेंशन मिलेगी। न्यूनतम मासिक प्रीमियम 55 रुपये और अधिकतम प्रीमियम 200 रुपये है। इतनी ही राशि केंद्र सरकार भी कर्मकार के खाते में देगी। इस योजना के उपबंध उन असंगठित कर्मकारों पर लागू होगी जो कि गृह आधारित कर्मकार, गली में फेरी लगाने वाले, मध्याह्न भोजन कर्मकार, सिर पर बोझा ढोने वाले, ईंट भट्टा कर्मकार, मोची, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू कर्मकार, धोबी, रिक्शा चालक, ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक, कृषि कर्मकार, सन्निर्माण कर्मकार, बीड़ी कर्मकार, हथकरघा कर्मकार, चमड़ा कर्मकार, दृश्य श्रव्य कर्मकार के रूप में ऐसे ही अन्य व्यवसायों में कार्य कर रहे हों।
विज्ञापन


श्रमयोगी मानधन योजना के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
जिले के 519 सीएससी पर ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था
असंगठित कर्मकारों के लिए पेंशन योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed