{"_id":"5b8c16cd42c79210ba2df29d","slug":"21535907533-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से यहां नरसिंह मैदान में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन करते हुए संघ के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय सहित तमाम वक्ताओं ने आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो को उचित माध्यम बताया और अधिक से अधिक युवाओं से इस तरह के खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। पहले दिन कई भार वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं।
यहां नरसिंह मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, एनयूजे जिलाध्यक्ष नंद किशोर गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, जयवीर सिंह, प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, उमा उपाध्याय आदि ने किया।
प्रतियोगिता में रानीखेत, द्वाराहाट, अल्मोड़ा स्टेडियम, बाड़ेछिना, ताड़ीखेत, चौखुटिया आदि क्षेत्रों से 225 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। पहले दिन विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले हुए। संचालन ब्लैक बेल्ट छठी डान नरेश तलरेजा ने किया। स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।