फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धुंआ छोड़ने लगी है भाजपा की डबल इंजन सरकार: मदन

धुंआ छोड़ने लगी है भाजपा की डबल इंजन सरकार: मदन

Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
धुंआ छोड़ने लगी है भाजपा की  डबल इंजन सरकार: मदन

विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया। कहा कि भाजपा का डबल इंजन धुआं छोड़ने लगा है। प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है। उन्होंने रानीखेत के निजी अस्पताल में हुई किडनी प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने की मांग भी उठाई।

बग्वालीपोखर में हुई बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। कांग्रेस सरकार में स्वीकृत योजनाओं के लिए ही सरकार के पास धन नहीं हैं। विभागों में कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन के लाले पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी हड़ताल करने को विवश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जिन मुद्दों को लेकर चुनाव में गई उन मुद्दों को भुला दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और भाजपा सरकार की नाकामियों को प्रचारित करने का आह्वान किया। बैठक में शंकर कैड़ा, चंदन बिष्ट, बीडीसी दिवाकर कार्की, विजय बजेठा, जग्गू चौधरी, रविंद्र पांडे, चंदन पिंडारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed