फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाबर की दो नहरों को मिली टीएसी की मंजूरी

भाबर की दो नहरों को मिली टीएसी की मंजूरी

Wed, 25 Jul 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
भाबर की दो नहरों को मिली टीएसी की मंजूरी
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग की तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) ने जिले के नहरों के जीर्णोद्धार समेत छह योजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इन योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना के तहत बजट की व्यवस्था की जाएगी, इसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है। सिंचाई विभाग को योजनाओं के लिए जल्द ही बजट जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एनएस पतियाल ने बताया कि नैनीताल क्षेत्र की सिंचाई की 25 योजनाएं तकनीकी एडवाइजरी कमेटी को भेजी गई थीं। बीते दिनों देहरादून में हुई टीएसी की बैठक में रामनगर की तीन, हल्द्वानी की दो और बेतलाघाट की एक योजना को टीएसी से मंजूरी मिल गई है। हल्द्वानी डिवीजन के अधिशासी अभियंता तरुण बंसल ने बताया कि गौलावार भाबर के कठघरिया, फतेहपुर, लामाचौड़ समेत 11 किमी नहरों के जीर्णोद्धार के लिए 386.67 लाख रुपये और भाबर क्षेत्र के ही देवलचौड़-करायल 6.515 किमी नहर के जीर्णोद्धार के लिए 288.41 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। बेतालघाट में सिंचाई नलकूप के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


इन गांवों के काश्तकारों को होगा लाभ
हल्द्वानी। सिंचाई अधिकारियों के अनुसार योजना के माध्यम से नहरों का जीर्णोंद्धार होने से कठघरिया, फतेहपुर, लामाचौड़, देवलचौड़, चांदनी चौक घुड़दौड़ा, चांदनी चौक टीला, चांदनी चौक भागीरथ, हरिपुर जमन सिंह, हरिपुर रतन सिंह और फुटकुआं गांवों के किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed