{"_id":"5b11b27f4f1c1bab6e8b5ba4","slug":"21527886463-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कटनीगजार में अतिवृष्टि से घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटनीगजार में अतिवृष्टि से घरों में घुसा पानी
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
बेतालघाट के कटनीगजार में बारिश के पानी से आए मलवे की जानकारी लेते ग्रामवासी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतालघाट (नैनीताल)। ग्रामसभा कटनीगजार में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे अचानक अतिवृष्टि से तेज बारिश का पानी और मलबा घरों में घुस गया। अतिवृष्टि से जान-मान का नुकसान होने से प्रशासन ने इंकार किया है। इससे लोगों में काफी दहशत है।
जानकारी के अनुसार बेतालघाट के कटनीगजार में सुबह बारिश हो रही थी। इसी समय अतिवृष्टि और मलबा समेत बारिश का पानी घरों में जा घुसा। लोगों ने किसी तरह से खुद को बचाया। इसके बाद पुलिस और तहसील प्रशासन को सूचना दी।
इस संबंध में तहसीलदार नवाजिश खलिक का कहना है कि गांव में आए मलबे के पानी से किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है। पटवारियों की ओर से मौका मुआयना किया गया, जिसमें किसी को कोई भी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। अतिवृष्टि की सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य पीसी गोरखा ने बताया कि मलबा और बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसने से काफी नुकसान हुआ है, गनीमत यह रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बेतालघाट के थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह ने बताया कि बेतालघाट से रामनगर जाने वाले मार्ग पर मलबा आने से जाम की स्थिति बनी रही। जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारु करा दिया है। इस दौरान इंद्र सिंह बोहरा, कांतीराम, विरेंद्र सिंह, रत्नागिरि बहादुर सिंह, त्रिलोक सिंह, झुगरनाथ मौजूद रहे।
- बारिश के पानी और मलबे से सामान को पहुंचा नुकसान