{"_id":"5b0dc4844f1c1bae6e8b54e2","slug":"21527628932-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद बलूनी ने सुरक्षा लेने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद बलूनी ने सुरक्षा लेने से किया मना
Updated Wed, 30 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित घर पहुंचे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया। एसएसपी ने उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया था।
पुलिस के अनुसार राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी नैनीताल रोड स्थित वाटिका के समीप सोमवार को अपने घर आए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया कि सुरक्षा व्यवस्था की कोई जरूरत नहीं है। यहां खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
इधर प्रमुख सचिव गृह ने खतरों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जिला पुलिस को निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने इस मामले में एडीजी (इंटेलीजेंस) को सांसद की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति से अवगत करा दिया है। एसएसपी का कहना है कि एडीजी से उन्होंने इस मामले में राय मांगी है। पता चला है कि इसके पहले देहरादून में भी सांसद ने सुरक्षा व्यवस्था लेने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
सांसद बलूनी ने सुरक्षा लेने से किया इनकार