फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चार किमी चलकर पहुंचे सात ताल

चार किमी चलकर पहुंचे सात ताल

Sat, 31 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
चार किमी चलकर पहुंचे सात ताल
हल्द्वानी। हल्द्वानी से भीमताल होकर सातताल की दूरी तकरीबन 37 किमी है लेकिन यदि सूर्याजाला गांव से ट्रैकिंग की जाए तो सातताल चार किमी दूर भी नहीं रह जाता। सूर्याजाला से सातताल तक साढ़े तीन किमी का ट्रैक तीन घंटे में पूरा हो जाता है।
विज्ञापन

हल्द्वानी से सूर्याजाला गांव की दूरी लगभग दस किमी है। सूर्याजाला तक कार से सफर तय कर वहां से सातताल तक ट्रैकिंग की जा सकती है। वहां से सातताल की दूरी साढ़े तीन किमी है। वर्तमान में यहां से सातताल जाने के लिए कोई पक्का मार्ग नहीं है। लोगों की आवाजाही के चलते जंगल में एक पैदल मार्ग बन गया है। पिछले वर्षों के दौरान इस पैदल मार्ग में सांसद निधि, विधायक निधि से भी कुछ काम हुआ है। इसके बावजूद यह रास्ता ऊबड़-खाबड़ है। रास्ते में चीड़, तिलौंज, खड़क, पॉपलर, मालू समेत कई अन्य अन्य प्रजातियों से भरा-पूरा जंगल, प्राकृतिक जलश्रोत भी हैं। इतना ही नहीं रास्ते में विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षियों के भी दीदार होते हैं। पहाड़ की चोटी पहुंचते ही तलहटी में सातताल झील का विहंगम नजारा भी दिखता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों से कई बार जंगल से होकर जाने वाले इस रास्ते को ट्रैकिंग रूट के रूप में विकसित करने की मांग की जा चुकी है लेकिन न तो जिला प्रशासन ने कोई पहल की और न ही संबंधित विभाग ने।
विज्ञापन


हल्द्वानी से सूर्याजाला गांव तक है बेहतरीन ट्रैक रूट
रास्ते में घना जंगल, पानी के दो श्रोत, पहाड़ी की चोटी से दिखती है झील

प्रस्ताव मिला तो इस ट्रैक रूट के विकास को जिला योजना में शामिल किया जाएगा। जल्द ही इस ट्रैक रूट का निरीक्षण भी किया जाएगा।
- अरविंद गौड़, जिला पर्यटन अधिकारी, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed