{"_id":"5a0a034d4f1c1b65548bcf91","slug":"21510605645-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी नींद, फागिंग को उतरी कर्मचारियों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी नींद, फागिंग को उतरी कर्मचारियों की टीम
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींट टूटी और वे सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सड़क पर नजर आए। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फागिंग कराई गई साथ ही डेंगू मरीजों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया।
शहर में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही थी। डेंगू से जिले में छह मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को न तो डेंगू के मरीज दिख रहे थे और न ही डेंगू के लार्वा। पांच दिन पहले दिल्ली और हरिद्वार से आई टीम को डेंगू के लार्वा मिले थे। इस संबंध में रविवार को जिलाधिकारी से बात की गई। डीएम ने आदेश जारी किए थे कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर जाएगी और सूचना देगी। डीएम के आदेश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपाध्याय ने बताया कि अगर किसी मरीज का कार्ड टेस्ट पाजिटिव आता है तो वो हेल्प लाइन नंबर 05942239215, 235285 पर सूचना दे सकता है। मरीज की एलायजा जांच कराई जाएगी। एलायजा जांच भी पाजिटिव आने पर मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा। उपाध्याय ने एलायजा जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सोमवार को दमुवाढूंगा की कुमाऊं कालोनी, रुद्र विहार, कालाढूंगी रोड, आनंद बाग, भोलानाथ गार्डन और रामपुर रोड पर फागिंग कराई गई।
दूसरी ओर जिलाधिकारी चौधरी ने कहा कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी स्वयं समझे और कोई मामला प्रकाश में आने पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें। कहा कि अब अगर मुझे संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए आदेश देना पड़ा तो संबंधित विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डेंगू के नौ मरीज मिले, एलायजा जांच को किट नहीं
मौसम में बदलाव आने के बाद भी डेंगू का डंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एसटीएच में डेंगू पीड़ित नौ मरीजों को भर्ती कराया गया है। जबकि एसटीएच में डेंगू मरीजों की एलायजा जांच के लिए किट खत्म हो गई है।
एसटीएच में मनोज मठपाल (44) हल्द्वानी, हिमांशु (22) जवाहर नगर हल्द्वानी, आईएस बिष्ट (68) बमौरी हल्द्वानी, कंचन (22) काठगोदाम हल्द्वानी, इशरत अली (24) किच्छा, अयान (13) इंदिरा नगर हल्द्वानी, मोहम्मद फैज (10) इंदिरा नगर हल्द्वानी, हर्षित तिवारी (10) मंगलपड़ाव हल्द्वानी, साजन (11) किच्छा को भर्ती कराया गया है।
एसटीएच में डेंगू के कुल 19 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को एलायजा जांच के लिए किट का प्रयोग किया गया था। 75 मरीजों की जांच एलायजा जांच में 56 पाजिटिव आए थे। डेंगू मरीजों की संख्या चार सौ के पार पहुंच गई है।