{"_id":"5a009c084f1c1baf678b9b76","slug":"21509989384-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड अनिवार्य कर दिए जाने से भड़के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड अनिवार्य कर दिए जाने से भड़के शिक्षक
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए डीएलएड और ब्रिज कोर्स अनिवार्य कर दिए जाने से शिक्षकों में आक्रोश है। प्राथमिक शिक्षकों ने राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की ओर से इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक करन माहरा से मुलाकात की और इस संबंध में उनका पक्ष सदन में रखने की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष किशोर जोशी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की गलती का खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी ने भी इस फैसले के खिलाफ शीघ्र आंदोलन का निर्णय लिया है। पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ आंदोलन होंगे। विधायक करन माहरा ने कहा कि वह शिक्षकों की जायज मांगों का समर्थन करेंगे और इस मसले को विधानसभा में उठाएंगे। मुलाकात करने वालों में जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रकाश तिवारी, उदित जोशी, एनपी सिंह, चंदन सिंह आदि शामिल थे।