{"_id":"59f632b44f1c1b65548b9de5","slug":"21509307060-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ही नालियों पर अतिक्रमण करा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ही नालियों पर अतिक्रमण करा रहा
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम के अधिकारी ही अतिक्रमण करा रहे हैं। लाइन नंबर आठ में रसूखदार लोगों के दबाव में छह फुट जगह छोड़कर नाली बनाई जा रही है। इतना ही नहीं, नाली बने हुए एक सप्ताह हुआ नहीं कि पक्का अतिक्रमण फिर शुरू हो गया। पार्षदों की शिकायत पर भी मेयर, नगर आयुक्त और लोनिवि के अफसरों ने दफ्तर से बाहर निकलकर मौका-मुआयना करने की जहमत नहीं उठाई।
वार्ड 23 और वार्ड 25 में कई करोड़ की लागत से सड़क के दोनों ओर नाली और सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण के कार्य में भी अनियमितता बरती जा रही हैं। बड़ी पहुंच रखने वाले दुकानदारों और भवन स्वामियों के भवनों के सामने नियमों को ताख पर रखा जा रहा है। लाइन नंबर आठ में नाली बनाई जा रही है। यहां करीब 200 मीटर नाली का निर्माण हो चुका है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सभी ने पूरा सहयोग दिया। अब कुछ लोगों के दबाव में नाली का रुख मोड़ दिया गया है। इससे सड़क चौड़ीकरण की आस लगाए लोगों को झटका लगा है। जिन लोगों ने अपना अतिक्रमण तुड़वाकर नाली बनवाई थी, अब उन्हें भी शह मिल गई है। उन्होंने नाली पर फिर पक्का निर्माण शुरू कर दिया है।
वार्ड नंबर 23 के पार्षद मोहम्मद गुफरान और वार्ड 25 के पार्षद हाजी अब्दुल वफा ने इसकी शिकायत मेयर और नगर आयुक्त से की। उन्होंने भवनों और दुकानों की बुनियाद से ही नाली बनाने की मांग की। इसके बावजूद अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उधर पार्षदों ने लोनिवि पर नाली और सड़क निर्माण पर भेदभाव का आरोप लगाया और नाली नियमानुसार बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
नाली निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी की जा रही है। रसूखदार लोगों का अतिक्रमण न तोड़कर नाली को ही घुमाया जा रहा है। लोनिवि इस काम को करवा रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग कुछ रसूखदार लोगों के दबाव में काम कर रहा है। न लोनिवि के अफसर सुन रहे और न ही नगर निगम के अधिकारी कोई ध्यान दे रहे हैं। गुणवत्ता पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा। - हाजी अब्दुल वफा, पार्षद वार्ड-25
सड़क चौड़ीकरण नाम पर क्षेत्र के अधिकांश लोगों ने अतिक्रमण हटाने और नाली बनाने में पूरा सहयोग दिया, लेकिन चुनिंदा लोगों की हठधर्मिता से माहौल अराजक हो रहा है। जब शुरुआत से ही बुनियाद से नाली बनाई जा रही है तो कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए छह फुट जगह किस नियम से छोड़ी जा रही है। काम एकसमान रूप से होना चाहिए। इसी में सभी का हित है। - मो. गुफरान, पार्षद वार्ड-23