फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन अंतरराज्यीय बैटरी चोर दबोचे

तीन अंतरराज्यीय बैटरी चोर दबोचे

Tue, 26 Sep 2017 02:32 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
तीन अंतरराज्यीय बैटरी चोर दबोचे
लालकुआं (नैनीताल)। पुलिस ने रामपुर के तीन चोरों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय बैटरी चोर गिरोह का खुलासा किया है। चोरों की निशानदेही पर रामनगर, काठगोदाम से चोरी बैटरियां और दो वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

यहां कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि क्षेत्र से बैटरी चोरी की पूर्व में तीन घटनाएं हो चुकी हैं। एसओजी और कोतवाली पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अर्शे अली उर्फ अली खान निवासी ग्राम बमनपुर थाना खजुरिया जिला रामपुर, अलीम खान निवासी चमरूवा थाना शहजाद नगर जिला रामपुर और आसिफ खान निवासी चमरूवा रामपुर को सुभाषनगर के पास बैटरी चोरी की योजना बनाते दबोच लिया। उनकी निशानदेही के बाद कोतवाली क्षेत्र से चुराई गई 11 बैटरियां बरामद हुईं। इसके अलावा रामनगर थाना क्षेत्र से चोरी गया छोटा हाथी संख्या यूके 04 सीए 5725 और बिना नंबर की महिंद्रा पिकअप बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोर शातिर किस्म के अंतरराज्यीय बैटरी चोर हैं। चोरों ने उत्तराखंड के कई जनपदों में बैटरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक सर्विलांस एवं सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के बाद पुलिस और एसओजी टीम ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जमानत पर है आसिफ

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आसिफ को रामनगर में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है लेकिन वह उच्च न्यायालय से जमानत पर है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का सात अलग-अलग मुकदमों में चालान किया गया है। अपराधियों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल रवि कुमार सैनी, उपनिरीक्षक जयदीप नेगी, राकेश कठायत, नरेश पंत, नीरज सिंघल, तालिब हुसैन, मोहम्मद अकरम, कमल कुमार, मोहम्मद अख्तर, विपिन शर्मा, परमिंदर सिंह, हुकुम सिंह, एसओजी के उपनिरीक्षक दिनेश पंत और रियाज हुसैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम पर इनामों की बौछार

शातिर बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने 25 सौ रुपये का इनाम दिया। वहीं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष बॉबी संबल, महेश भट्ट, महामंत्री दिनेश लोहनी, कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय और वसीम रजा ने 11 हजार रुपये इनाम का चेक सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed