{"_id":"59a2fb384f1c1b8c6b8b487d","slug":"21503853368-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसजे परिसर अल्मोड़ा ने जीती अंतरमहाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा ने जीती अंतरमहाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता सेनानी स्व. मदन मोहन उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का खिताब एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की टीम के नाम रहा। अल्मोड़ा की टीम पिछली बार भी चैंपियन बनी थी। अल्मोड़ा की टीम ने इस बार फाइनल मुकाबले में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर की टीम को हराया।
गत वर्ष के चैंपियन अल्मोड़ा ने रामनगर की टीम को 3-2 अंकों से मात देकर चैंपियनशिप हासिल कर ली। एकल वर्ग का खिताब भी एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के संतोष कुमार ने जीता। उन्होंने रामनगर के विनोद सिंह को पराजित किया। इधर, नार्थ जोन चैंपियनशिप के लिए अल्मोड़ा से संतोष कुमार, रोहित कुमार, रामनगर से विनोद सिंह एवं धर्मपाल, हल्द्वानी से प्रह्लाद सरकार सहित कुल पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि द्वाराहाट महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक भरत जी उपाध्याय और पिथौरागढ़ के डा. सतीश जोशी ने पुरस्कार बांटे। आयोजन समिति के सचिव डा. प्रेम प्रकाश ने सभी अतिथियों का आभर जताया। कार्यक्रम में डा. प्रकाश भट्ट, मनी भारद्वाज, नीरज शाह, अक्षय गुरुरानी, डा. अंजुम अली, सविता रानी, चंद्रा, नरेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थेे।