{"_id":"59a1e00b4f1c1bf61e8b4cc1","slug":"21503780875-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर से नैनीताल तक बनेगा रोपवे : महराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर से नैनीताल तक बनेगा रोपवे : महराज
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर(नैनीताल)। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कॉर्बेट पार्क और नैनीताल आने वाले सैलानियों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए रामनगर से नैनीताल तक रोपवे का तोहफा देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि महानगरों से आने वालों के लिए एक बड़ी कार पार्किंग बनाई जाएगी। रोपवे के जरिये सैलानी सुगमता से नैनीताल पहुंचने का आनंद ले सकेंगे।
कुमाऊं भ्रमण पर पहुंचे पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज लोक निर्माण विभाग विश्राम भवन में कुछ देर के लिए पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतें और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें। इससे पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, दिनेश मेहरा, गणेश रावत, निर्मला रावत, वीरेंद्र रावत, हरीश पंत, यशपाल रावत, राकेश नैनवाल, नरेंद्र शर्मा, मनीष अग्रवाल, पूरन नैनवाल, गोपाल सिंह रावत, चंदन बिष्ट, अमिता लोहानी आदि शामिल रहे।