फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीएम का हेलीकाप्टर मूसलाधार बारिश में डेढं घंटे रुका

सीएम का हेलीकाप्टर मूसलाधार बारिश में डेढं घंटे रुका

Tue, 15 Aug 2017 03:07 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
सीएम का हेलीकाप्टर मूसलाधार बारिश में डेढं घंटे रुका
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का हेलीकाप्टर सोमवार यहां आर्मी हेलीपैड से मूसलाधार बारिश के कारण डेढ़ घंटे तक उड़ान नहीं भर सका। मुख्यमंत्री पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के ग्राम ढूगातोली में भूस्खलन से हुई तबाही क्षेत्र का दौरा करने के बाद देहरादून लौटते समय यहां रुके थे। बारिश थमने पर शाम करीब पांच बजे उनका हेलीकाप्टर देहरादून के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत यहां आर्मी हेलीपैड पर दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। यहां आर्मी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर में ईंधन भरा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री रावत वित्तमंत्री प्रकाश पंत को साथ लेकर पिथौरागढ़ रवाना हो गए। उन्होंने वित्तमंत्री के साथ पिथौरागढ़ के प्रभावित क्षेत्राें का मुआयना किया फिर अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे देहरादून लौटते समय कुछ देर विश्राम के लिए वह यहां आर्मी हेलीपैड पर रुके। इसी बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस कारण उनका हेलीकाप्टर देहरादून के लिए करीब डेढ़ घंटे तक उड़ान नहीं भर सका। बारिश थमने पर वह देहरादून के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए सरकार सजग : सीएम
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम की चेतावनी के चलते आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यो के लिए सरकार पूरी तरह से सजग है। मौसम की चेतावनी के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट है। धारचूला के ग्राम ढूगातोली में हुई तबाही में राहत और बचाव कार्यों के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ ही एसडीआरफ के जवान मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत जनपद का धारचूला एवं मुनस्यारी इलाका आपदा के मामले में काफ ी संवेदनशील है, इन क्षेत्रों मे आपदाओं के नियंत्रण एवं भूस्खलन जैसी समस्याओं के स्थायी निराकरण के लिए सचिव आपदा प्रबंधन को कारणों का पता लगाए जाने तथा स्थायी समाधान के लिए कार्य योजना बनाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार के सहयोग से इन क्षेत्रों में स्थायी समाधान किए जाने की दिशा में प्रदेश सरकार काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद मार्गों को तत्काल खोले जाने के निर्देश
हल्द्वानी। वित्तमंत्री प्रकाश्र पंत ने कहा कि रविवार देर रात आपदा की जानकारी सरकार को मिल गई थी। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ के जवानों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया था। घायलों और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मालपा से गाल तक का मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हुआ है। लमाडी-चूडी मार्ग मे भी काफ ी दिक्कत है। इन मार्गों को तत्काल खोले जाने के आदेश दिए गए हैं। व्यास घाटी में पूजा अर्चना करने वाले दर्शनार्थी और अन्य लोगों के भी फं से होने की जानकारी मिल रही है। इन सभी को सुरक्षित निकाले जाने के लिए हैली सेवाओं की मदद ली जा रही है।


भाजपाइयों ने की अगवानी
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप विष्ट, मनोज साह, गजराज विष्ट, प्रकाश रावत, विजय मनराल, संजय दुम्का, शंकर कोरंगा, दिनेश खोलिया, भुवन जोशी, मनोज पाठक, मधुकर बिनौला ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी विजय ढौढियाल, उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed