फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से लोग परेशान

वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से लोग परेशान
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने पूरे मनोयोग से आहुति दी लेकिन फिर भी कहीं कोई कसक रह ही गई। कई केंद्रों में पहचान पत्र लेकर पहुंचे कुछ वोटरों को मतदान का मौका नहीं मिला। इनका नाम सूची में नहीं था। किसी के पति का नाम था तो पत्नी का नाम गायब था, किसी बूथ में बेटों का नाम वोटर लिस्ट में था ही नहीं। पहाड़ के कुछ बूथों पर तो 50 से अधिक लोगों के नाम गायब थे। कई जगह वोटर को एक बूथ से दूसरे बूथ पर दौड़ना पड़ा। यहीं नहीं, बीएलओ से भी कई लोगों की जिरह होती रही।
विज्ञापन

देवलचौड़ स्थित प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल में विमला देवी सुबह ही वोट देने के लिए पहुंच गईं थी। बारी आई तो पता चला वोटर लिस्ट से नाम गायब है। इसकी तरह से तल्ली बमौरी में एक बुजुर्ग महिला अपनी दो बहुओं के साथ वोट देने आई थी। बूथ में पहुंचने पर पता चला कि उनकी दोनों बहुआ का नाम लिस्ट में है ही नहीं। दोनों बहुओं का कहना है कि आठ बजे वे लोग वोट देने के लिए बूथ में पहुंच गईं थी लेकिन दोनों के नाम लिस्ट से गायब थे।
विज्ञापन

आईटीआई स्थित बूथ पर पहुंचे मुकेश शर्मा का कहना था कि उनकी पत्नी वंदना शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में है, जबकि उनका नाम गायब है। इससे पूर्व वह वोट देते हुए आए है। यहां पर कई अन्य लोगों की भी इसी तरह की शिकायत थी। ब्लाक कार्यालय में बने बूथ पर मोहन सिंह डसीला भी नाराज दिखे। उनका कहना कि उनका, पत्नी और बेटों का नाम लिस्ट में है, जबकि दोनों बहू ममता और अनीता प्रकाश का नाम लिस्ट में नहीं है। इस बूथ पर भी काफी शिकायतें थी। फ्रेंड्स कालोनी तल्ली हल्द्वानी के कविता, हेमंत पिलख्वाल का कहना था कि कुछ महीने पहले ही हुए निकाय चुनाव में ही वोट डाला है, अब वोटर लिस्ट में नाम गायब है। इससे काफी निराशा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनार्दन डूंगरकोटी भी यहां पूरे परिवार के साथ वोट देने पहुंचे थे लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब था। वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर कई मतदाता बीएलओ से मिले। आनंदा एकेडमी, पीलीकोठी प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल में बने बूथ में भी कई लोगों के वोटर लिस्ट से नाम गायब थे।

...इतनी कसक तो रह ही गई
कई लोग बूथ तक पहुंच कर भी नहीं दे पाए वोट, इनके पास कार्ड लेकिन नाम सूची से गायब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed