{"_id":"5cae5260bdec22140d56b9c8","slug":"201554928224-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशन न्यूरो नेटल केयर यूनिट के वेंटीलेटर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशन न्यूरो नेटल केयर यूनिट के वेंटीलेटर खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में स्पेशल न्यू नेटल केयर यूनिट के वेंटीलेटर फुंक गए हैं। केयर यूनिट में लगे सीपैप भी फुंक गए हैं। वेंटीलेटर और कंटीनिवस पॉजिटिव एयर प्रेशर (सीपैप) फुंकने के कारण नवजात को रखने में परेशानी हो रही है। स्पेशल न्यू नेटल केयर यूनिट में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से पांच वेंटीलेंटर लगे हैं। फरवरी में पांच सीपैप खरीदे गए थे। सीपैप की कीमत भी लगभग दस से पंद्रह लाख रुपये है। खास बात यह है कि स्पेशल न्यू नेटल केयर यूनिट में नवजात को रखने के लिए कई बार बेड खाली नहीं मिलते हैं। सूत्रों की मानें तो दो दिन पूर्व स्पेशल न्यू नेटल केयर यूनिट और सीपैप फुंक गए। बताया जा रहा है कि वोल्टेज के ज्यादा-कम (फ्लेक्च्वेशन) होने के कारण फुंक गए थे। बच्चों को अभी आक्सीजन स्पोर्ट पर रखा जा रहा है। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि बिजली के फ्लेक्च्वेशन के कारण सीपैप और वेंटीलेटर फुंक गए थे। सभी को ठीक कराया जा रहा है। सीपैप ठीक होकर आ गए हैं जबकि वेंटीलेटर एक-दो दिन में ठीक होकर आ जाएंगे।
स्पेशल न्यू नेटल केयर यूनिट के वेंटीलेटर फुंके
सुशीला तिवारी अस्पताल
विज्ञापन
स्पेशल न्यू नेटल केयर यूनिट के वेंटीलेटर फुंके
सुशीला तिवारी अस्पताल