फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चंद कमरों से आलीशान महल में तब्दील हुआ बाबा का आश्रम

चंद कमरों से आलीशान महल में तब्दील हुआ बाबा का आश्रम

Sat, 06 Apr 2019 02:10 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
चंद कमरों से आलीशान महल में तब्दील हुआ बाबा का आश्रम
पायलट बाबा आश्रम गेठिया - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। धोखाधड़ी के मामले में आत्मसमर्पण के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए पायलट बाबा का आश्रम आलीशान महल से कम नहीं है। यहां रहने, खाने से लेकर लिफ्ट तक हर सुविधा है। कई बीघे में फैले बाबा के आश्रम में कई सुंदर मूर्तियां हैं। बाबा से जुड़े लोगों को यहां हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है, लेकिन यह आश्रम आम लोगों के लिए नहीं है। यहां सिर्फ बाबा के देशी और विदेशी भक्तों को ही प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब कपिल अद्वैत उर्फ पायलट बाबा नगर के एक होटल में रहते थे। बाद में वह नल दमयंती ताल (नौकुचियाताल) चले गए। वहां उन्होंने साधना की। इसके बाद वह सिद्ध पुरुष कहलाने लगे। बाबा से जुड़े रहे लोगों का कहना है कि बाबा ने गेठिया स्थित आश्रम की शुुरुआत 80 के दशक में चंद कमरों से की थी। जैसे-जैसे बाबा की प्रसिद्धि बढ़ी आश्रम भी भव्य होता गया। आश्रम में साल भर निर्माण कार्य चलते रहते हैं। आश्रम में ही बच्चों का एक स्कूल भी चलाया जा रहा है। बाबा का यहां कभी कभार ही आना होता था। आश्रम के गेट को देखकर ही इसकी भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। गेट से लेकर पूरे आश्रम में देवी देवताओं की मूर्तियां लगीं हैं। अंदर एक लॉन में श्रीकृष्ण की रासलीला और युवतियों की भी कुछ मूर्तियां भी लगीं हैं, जो योगा की मुद्रा में हैं।
विज्ञापन



आलीशान महल से कम नहीं है पायलट बाबा का आश्रम
80 के दशक में कुछ कमरों मेें चलता था आश्रम
कई बीघे में फैला है आश्रम, सालभर चलता है निर्माण कार्य

तब सिफारिशों से मिला करती थी आइकावा की फ्रेंचाइजी
नैनीताल। साल 2006 में आइकावा की फ्रेंचाइजी लेने की होड़ मची थी। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार समेत कई प्रदेशों के लोग फ्रेंचाइजी लेने को लालायित रहते थे। उस दौरान आइकावा की फ्रेंचाइजी लेना आसान नहीं था। प्रतिमाह एक रुपये में कंप्यूटर सिखाने का प्रचार-प्रसार इस कदर था कि लोग दूर-दूर से यहां आकर डेरा डाल देते थे। खुद को पायलट बाबा का भांजा बताने वाला हिमांशु रॉय इसका पूरा काम देखता था। फ्रेंचाइजी लेने को लोग प्रभावशाली स्थानीय लोगों से सिफारिश भी करवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड में वांटेड बाबा रहता है गेठिया के आश्रम में
नैनीताल। आइकावा फ्रॉड केस में वांटेंड बाबा मंगल गिरि को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। गेठिया के लोगों का कहना है कि लगभग 33 अरब रुपये के इस फ्रॉड में सातवें नंबर का आरोपी मंगल गिरि फरार नहीं हुआ है बल्कि पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास ही नहीं कर रही है। वह आश्रम में ही रह रहा है। बृहस्पतिवार को भी मंगल गिरि हमेशा की तरह गेठिया की सड़कों पर घूमता हुआ देखा गया।

स्टाइलिश जीवन शैली थी पायलट बाबा की
नैनीताल। पायलट बाबा का नैनीताल से पुराना नाता रहा है। 1970 से 75 के दौर में वह हर साल गर्मियों में सप्ताह भर के लिए नैनीताल अवश्य आते थे। तब वह बहुत स्टाइलिश जीवन शैली के व्यक्ति थे। यहां हर वर्ष वे प्रसिद्ध अलका होटल में ठहरते थे। बाबा के हाथ में हमेशा सिगार रहती थी। अलका होटल के स्वामी वेद साह बताते हैं कि महंगे फैशनेबल कपड़ों के शौकीन बाबा ज्यादातर वेलवेट का कोट और सफेद बेल बॉटम पहनते थे। बाद में सुना गया कि वह नौकुचियाताल में रहने लगे और साधू बन गए। वेद ने बताया कि साधू बनने के बाद भी वह एक दो बार होटल आए थे। फिर उनका आना बंद हो गया।


बाबा के न होने पर सूना रहता है आश्रम
नैनीताल। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब बाबा यहां होते हैं तभी रौनक दिखाई देती है। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे भी आश्रम सूना मिला। गेट के पास पार्किंग में हरियाणा नंबर की कुछ गाड़ियां खड़ीं थीं। कुछ स्कूल वैन बच्चों की छुट्टी होने का इंतजार कर रहीं थीं। अंदर जाने पर एक बाबा दिखाई दिए। एक विदेशी नागरिक कुछ देर के लिए अपने कमरे से बाहर आया और वापस चला गया। आश्रम में कोई खास चहल पहल दिखाई नहीं दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि करोड़ों अरबों रुपये का यह आश्रम अक्सर सूना ही रहता है। भीड़भाड़ तभी देखने को मिलती है जब बाबा यहां होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed