{"_id":"5c7c3a1dbdec2253970c5bd7","slug":"201551645213-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन संवासिनियों के परिजनों का पता चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन संवासिनियों के परिजनों का पता चला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डेढ़ साल से नारी निकेतन में रह रही तीन संवासिनियों के घर का पता चल गया है। इनमें एक पश्चिमी बंगाल, दूसरी राजस्थान और तीसरी अलीगढ़ की रहने वाली हैं। एक संवासिनी के परिजन अगले सप्ताह पश्चिम बंगाल से आएंगे।
रेलवे स्टेशन और रोडवेज के पास से मिलीं तीन संवासिनियोें को डेढ़ साल पहले सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के आदेश पर नारी निकेतन भेज दिया था। पश्चिमी बंगाल से आई नाबालिग को नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर नारी निकेतन में रखा गया था। राजस्थान से आई महिला को एसडीएम रामनगर और अलीगढ़ से आई संवासिनी को एसडीएम रुद्रपुर के आदेश पर नारी निकेतन में रखा गया। जिला प्रोवेशन अधिकारी अंजना गुप्ता ने बताया कि दो संवासिनी डिप्रेशन में हैं। एक को बोलने में दिक्कत हैं हालांकि वह ठीक से सुन सकती है। एक का घर राजस्थान, एक का अलीगढ़ और एक का पश्चिमी बंगाल में हैं। पश्चिम बंगाल में संवासिनी के घर का पता चल गया था। परिजनों को नारी निकेतन की ओर से सूचना भेजी गई। राजस्थान से आई महिला के पति को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। अलीगढ़ से आई संवासिनी को भी घर भेजने का प्रयास किया जा रहा है।
तीन संवासिनियों को डेढ़ साल बाद मिलेंगे परिजन
पश्चिमी बंगाल, राजस्थान और अलीगढ़ की रहने वाली हैं