फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यूओयू का वर्चुअल कक्षाओं पर फोकस

यूओयू का वर्चुअल कक्षाओं पर फोकस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
यूओयू का वर्चुअल कक्षाओं पर फोकस
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कंप्यूटर एवं सूचना विज्ञान विद्या शाखा और सूचना संचार तकनीकी अनुभाग ने यूसर्क (उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा शोध परिषद देहरादून) के सहयोग से डिजिटल कंटेंटस के प्रबंधन की क्षमता को विकसित करने एवं ऑनलाइन शिक्षा में डिजिटल कंटेंटस के प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को दो दिनी कार्यशाला शुरू हुई। मुक्त विवि के कुलपति प्रो.ओपीएस नेगी ने कहा कि अभी हम वर्चुअल कक्षाओं पर फोकस कर रहे हैं, जिसके माध्यम से हम दूर एवं घर बैठे छात्रों को ई-वीडियो, ई-आडियो और ई-टेक्सट से शिक्षा दिला सकते हैं। कंप्यूटर विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक प्रो.दुर्गेश पंत, इग्नू आईयूसी की उपनिदेशक एवं विषय विशेषज्ञ डॉ.निशा सिंह ने भी विचार रखे। कार्यशाला में विवि के प्रो.आरसी मिश्र, प्रो.एचपी शुक्ल, प्रो.गिरिजा पांडेय, परीक्षा प्रभारी प्रो.पीडी पंत, कुलसचिव भरत सिंह, डॉ.जितेंद्र पांडेय, बालम दफौटी, डॉ.रंजू जोशी पांडेय, डॉ.मदन मोहन जोशी, डॉ.सूर्यभान सिंह, डॉ.कमल देवलाल, डॉ. चारू पंत, डॉ.प्रीति बोरा आदि थे। इसमें विभिन्न विवि और इंजीनियरिंग संस्थानों के विद्यार्थी भी भाग ले रहे हैं। संचालन कार्यशाला संयोजक डॉ. जितेंद्र पांडेय ने किया।
विज्ञापन


यूओयू का वर्चुअल कक्षाओं पर फोकस
ऑनलाइन शिक्षा में डिजिटल प्रबंधन की क्षमता विकास पर दो दिनी कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed