{"_id":"5b9d663d867a557ec232d107","slug":"201537041981-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के चलते तैराकी प्रतियोगिता रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के चलते तैराकी प्रतियोगिता रद्द
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। तरणताल में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अभिभावकों ने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों केे विद्यार्थियों को मौका न दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसे लेकर करीब एक बजे तक गतिरोध बना रहा। बाद में उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद बीईओ ने प्रतियोगिता स्थगित कर दी।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से विद्यालयी शिक्षा विभाग शनिवार को तरणताल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता करा रहा था। बीईओ हरेंद्र मिश्रा, जिला समन्वयक संजय वर्मा और राहुल पंवार की देखरेख में प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरू हुई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भीमताल, बेतालघाट, हल्द्वानी, रामनगर, ओखलकांडा ब्लॉक के 52 बच्चे पहुंचे थे। करीब दस बजे 14 बच्चों के अभिभावक तरणताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि विद्यालयी शिक्षा विभाग सीबीएसई स्कूल के बच्चों को जानकारी दिए बिना ही प्रतियोगिता करा रहा है।
अभिभावक योगेश चंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा विभाग ने सीबीएसई के बच्चों को प्रतियोगिता को कोई जानकारी नहीं दी। इस पर अभिभावक रमेश चंद्र शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने विद्यालयी शिक्षा विभाग को 14 बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल करने का आदेश दिया है लेकिन विभाग इन बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं कर रहा है। इसको लेकर करीब एक बजे तक गतिरोध बना रहा। हंगामे के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश के बारे में उच्चाधिकारियों से वार्ता की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सीबीएसई अलग से बच्चों की प्रतियोगिताएं कराता है। जिन बच्चों के अभिभावक प्रतियोगिता में खेलने का दबाव बना रहे हैं उन बच्चों ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया था। इस कारण इनको जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश नहीं दिया जा सकता। करीब एक बजे बीईओ हरेंद्र मिश्र ने प्रतियोगिता स्थगित कर दी। उन्होंने खिलाड़ियों से बताया कि जल्द ही अगली तिथि घोषित कर दी जाएगी।