फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन अधिकारियों के खिलाफ तहरीर

तीन अधिकारियों के खिलाफ तहरीर

Sun, 19 Aug 2018 01:49 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
तीन अधिकारियों के खिलाफ तहरीर
हल्द्वानी। पेयजल लाइनों की मरम्मत न होने से जहां लोगों को पानी नहीं मिल रहा है वहीं जलसंस्थान और लोक निर्माण विभाग आपस में ही भिड़े हुए हैं। पहले तो जलसंस्थान लोनिवि की ओर से सड़क काटने की अनुमति नहीं मिलने की बात कहकर फरियादियों को लौटा रहा था, जब बात सिर से ऊपर गई तो सड़क खोदकर काम शुरू कर दिया। लोक निर्माण विभाग को यह नागवार गुजरा। विभाग ने बिना अनुमति सड़क खोदने का आरोप लगाकर जलसंस्थान के तीन अधिकारियों के खिलाफ भोटिया पड़ाव चौकी में नामजद तहरीर सौंप दी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग का आरोप है कि जलसंस्थान ने शुक्रवार को बिना परमिशन के नैनीताल रोड कृष्ण कुंज कालोनी और तिकानिया रोड पर खुदाई की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रणजीत रावत ने जब जल संस्थान के अधिकारियों से सड़क खोदने की परमिशन दिखाने को कहा तो वे नहीं दिखा पाए। इस पर उन्होंने शासनादेश और डीएम के आदेश का उल्लंघन बताते हुए सहायक अभियंता पीएस बिष्ट को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। शनिवार को अधिशासी अभियंता की ओर से भोटिया पड़ाव चौकी में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार, सहायक अभियंता रविशंकर और अपर सहायक अभियंता महेश सती के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। इस बारे में चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी का कहना है कि आरोपों की जांच करने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


अब बैक डेट में मांगी सड़क काटने की अनुमति
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ओर से तहरीर देने की सूचना के बाद जल संस्थान के अधिकारियों की नींद टूट गई। उन्होंने मुकदमे से बचने के लिए लोक निर्माण विभाग में बैक डेट में सड़क खोदने की अनुमति मांगी है। अधिशासी अभियंता रणजीत रावत ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारी सोमवार को करीब 12 बजे बैक डेट में सड़क काटने की अनुमति मांगने पहुंचे। जलसंस्थान की ओर से बैक डेट में सड़क काटने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में पानी का संकट
हल्द्वानी। आवास विकास संजय कालोनी में एक हफ्ते से पेयजल सप्लाई ठप होने की शिकायत लेकर जलसंस्थान दफ्तर पहुंचे पूर्व पार्षद सीएम पांडे ने बताया कि उन्हें हर बार उन्हें टरकाया जा रहा है। देवलचौड़ से पेयजल लाइन लीक होने की शिकायत लेकर ईई से मिले पूरन चंद्र पांडे ने बताया कि अभियंता को शिकायती पत्र दिया तो उन्होंने लोनिवि से सड़क काटने की अनुमति नहीं मिलने के कारण लाइन की मरम्मत कराने में असमर्थता जता दी। हल्द्वानी। शनिवार को जलसंस्थान के कंट्रोल रूम में शिकायती पंजिका में शिकायत दर्ज कराने आए फरियादी दीपा बिष्ट निवासी पीलीकोटी ने बताया कि उनके कनेक्शन में एक महीने से पेयजल सप्लाई ठप है। अवर अभियंता से बात की गई लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं हुआ। एमआईजी ब्लाक 56 में रहने वाली मोहम्मद स्वैत का कहना है कि उनके यहां चार-पांच दिनोें से पानी नहीं आ रहा है। रामपुर रोड गली नंबर 2 निवासी राजेंद्र अग्रवाल ने सीवर लाइन चोक होने, आवास विकास के सतीश श्रीवास्तव ने चार पांच दिनों से पानी नहीं आने की शिकायतें दर्ज कराई हैं। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि सड़क काटने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही पेयजल लाइनों की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed