फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नवाबी रोड, मुखानी की पेयजल सप्लाई ठप रही

नवाबी रोड, मुखानी की पेयजल सप्लाई ठप रही

Wed, 25 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नवाबी रोड, मुखानी की पेयजल सप्लाई ठप रही
हल्द्वानी। मंगलवार को विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से कई इलाकों में पेयजल सप्लाई ठप रही। कालाढूंगी रोड में कपिलॉज के पास पेयजल लाइन शिफ्ट किए जाने की वजह से पीलीकोठी और आसपास के इलाकों में पेयजल की सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को आपरेटर ने नवाबी रोड और मुखानी क्षेत्र की पेयजल लाइन का वाल्व नहीं खोला। इस कारण लोगों को दिनभर पानी नहीं मिला। दिनभर जलसंस्थान दफ्तर में लोग शिकायत करते रहे लेकिन जलसंस्थान कर्मी लोगों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इधर, कालाढूंगी रोड में सिंचाई विभाग द्वारा कपिलाज के पास नाला निर्माण किया जा रहा है। नाले में आ रही पेयजल लाइनें शिफ्ट की गईं। लाइन शिफ्टिंग के कारण पीलीकोठी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति दिनभर ठप रही। जलसंस्थान के अवर अभियंता प्रमोद पांडे ने बताया कि कपिलाज के पास नाले के बीचोंबीच आई पेयजल लाइनों को शिफ्ट किया गया। इस कारण आपूर्ति बंद की गई। शाम को आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन


वाल्व आपरेट नहीं करने जैसी कोई बात नहीं है। वाल्व आम दिनों की तरह आपरेट किया गया था। कपिलाज के पास लाइन शिफ्टिंग के कारण पेयजल सप्लाई बंद की गई थी। शाम को पेयजल सप्लाई सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि लोशाली, सहायक अभियंता जलसंस्थान।

जलसंस्थान में दर्ज हुई 728 शिकायतें
अप्रैल से अब तक जलसंस्थान दफ्तर में 728 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। कई शिकायतों का आज तक निस्तारण नहीं किया गया है। ऐसी शिकायतों में विभागीय अधिकारियों द्वारा योजना के टेल एंड का इलाका होने से पेयजल आपूर्ति नहीं होने की टिप्पणी लिखी गई है। मंगलवार को आदर्श नगर के जितेंद्र रौतेला ने पांच दिन से, जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के पूना राम ने दो महीने से पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई है। जबकि तल्ली हल्द्वानी अमर विहार के एमसी कांडपाल, हीरानगर के कर्नल डीएस नयाल ने भी पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई है। इन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed