{"_id":"5b54e86f4f1c1b8f568b5ebc","slug":"201532291183-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौपाल में बताया, घर की सुरक्षा करें सड़क पर पीटना ठीक नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौपाल में बताया, घर की सुरक्षा करें सड़क पर पीटना ठीक नहीं
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पुलिस की चौपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की चौपाल में एसएसपी ने अफवाहों से दूर रहने को कहा
जमीन मिलेगी तो छड़ायल में खुलेगी पुलिस चौकी
अब फेरी वालों के गले में टंगे मिलेंगे सत्यापन कार्ड
रविवार को नीलियम कालोनी के सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी सीधे जनता से मुखातिब हुए। मौका था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस चौपाल का और मकसद बढ़ती वारदातों के बाद लोगों के दिलोदिमाग में बैठा डर खत्म करना। लोगों ने अपनी बात बेबाकी से रखी। सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हुआ तो पुलिस व्यवस्था पर सवाल भी उठाए। एसएसपी ने एक-एक सवाल का जवाब दिया। कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। रात को रोड पर डंडा लेकर निकलने की भी जरूरत नहीं है। सुरक्षा के लिए पुलिस है। उसका सहयोग करें।
हल्द्वानी। चोर उचक्कों को लेकर जनता के मन में बैठे भय को खत्म करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दूसरी बार पुलिस चौपाल लगी तो बड़ी संख्या में लोग एसएसपी से जवाब मांगने पहुंच गए। महिलाओं की अपनी पीड़ा थी और बुजुर्गों के अपने सवाल। एसएसपी ने कहा कि घर की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी महिलाओं की है। यदि वे घर में अकेली हैं तो बिना तस्दीक दरवाजा नहीं खोलना चाहिए। व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि कालाढूंगी रोड पर व्यापारी और रिटायर्ड फौजी के बीच झगड़े की सूचना किसी ने पुलिस को नहीं दी। यदि सूचना मिलती तो शायद वारदात रोकी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि यदि छड़ायल में जिला प्रशासन या जन प्रतिनिधियों की ओर से जमीन उपलब्ध कराई जाती है तो पुलिस चौकी खोल दी जाएगी। एसएसपी के अनुसार वह डेढ़ साल से अमर उजाला के साथ नशा उन्मूलन के लिए जन जागरूकता कर रहे हैं। पुलिस ने काफी लोगों को पकड़ा है लेकिन माता-पिता का दायित्व है कि अपने बच्चों को नशे से दूर रखे। नशेड़ी नशा खरीदने के लिए दूर तक चला जाता है। यदि पिता घर में शराब पीकर आएंगे तो बेटे को कैसे समझाएंगे। बेटा बोल देगा कि आप क्या करते हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि हल्द्वानी के लोगों को चौकी प्रभारी और गश्त करने वाले सिपाहियों का नंबर नोट करना चाहिए ताकि संदिग्ध दिखायी देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जा सके। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने अफवाहों से दूर रहने और पुलिस पर विश्वास करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि एसएसपी ने दोगुना फोर्स और चार गाड़ियां गश्त के लिए उपलब्ध कराई है। यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा और चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा और संचालन मनोज पांडे ने किया।
एसएसपी के टिप्स
- अफवाह जंगल के आग की तरह फैलती है इसलिए इस पर ध्यान न दें। पहले इसकी तस्दीक करें तब पुलिस को सूचना दें।
-गांव के लोग एक दूसरे से व्हाट्सएप से जुड़े रहें क्योंकि एकता में ताकत होती है।
- बच्चों पर लगातार नजर रखें। उनसे दूरी न बनाएं। इससे वह गलत संगत में नहीं पड़ेगा।
-बच्चा रात में घर आता है तो उससे सवाल पूछना चाहिए। यह मां का दायित्व भी है।
जनप्रतिनिधियों की सलाह
गांव के लोग घरों के बाहर लाइट जलाएं। किसी संदिग्ध के दिखायी देने पर पुलिस को सूचना दें। कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। -दीपा शर्मा, ग्राम प्रधान
क्षेत्र में असुरक्षा की भावना है। पुलिस को सूचना दें, अनजान व्यक्ति को घर में घुसाने की जरूरत नहीं है।
-राधा बिष्ट, बीडीसी
शहर में कुछ वारदातें हुई हैं लेकिन अफवाह ज्यादा फैली है। किसी को पकड़ने पर पिटाई न करें।
- जया रावत, ग्राम प्रधान
पड़ोसियों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाना चाहिए। संदिग्ध के दिखायी देने पर पड़ोसियों और पुलिस को तत्काल सूचना देनी चाहिए।
नंदा साहा, ग्राम प्रधान
ग्रामीणों के सवाल, एसएसपी के जवाब
प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में पुुलिस चौकी खोली जाए। इससे अपराधियों पर नकेल लगेगी। पुलिस नशा के तस्करों को पकड़ने के लिए क्या कार्रवाई कर रही है।
-कैप्टन जीबी जोशी, अध्यक्ष नीलियम कालोनी
छड़ायल या प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में जमीन मिलने पर चौकी खोल दी जाएगी। नशे के तस्करों को पकड़ना जारी है। बच्चे के लिए पहली जिम्मेदारी घर से शुरू होती है। माता-पिता यदि ध्यान दें तो बच्चे नशेड़ी नहीं बनेंगे।
फड़ ठेली वाले रोड पर या मोहल्लों में घूमते रहते हैं। क्या पुलिस उनका सत्यापन करती है। उनसे इस बारे में कैसे तस्दीक की जाए।
-चंद्रशेखर सनवाल
फड़ और ठेली वालों को सत्यापन हो रहा है। जल्द ही उनके गले में कार्ड टंगा मिलेगा। उन ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने मजदूरों का सत्यापन नहीं कराया है।
इन्होंने भी रखी अपनी बात
अनिता नौटियाल, हेमा जोशी, उप प्रधान नंदन सिंह अधिकारी, नीलियम कालोनी के सचिव गोविंद सिंह कोरंगा, सिद्धेश्वर मंदिर की व्यवस्था से जुड़े हरिश्चंद्र जोशी।