{"_id":"5b539bb54f1c1bc57a8b5bf1","slug":"201532206005-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमू की हड़ताल से दूसरे दिन भी यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमू की हड़ताल से दूसरे दिन भी यात्री रहे परेशान
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। केमू वालों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते पहाड़ी रूटों में जाने वाले यात्रियों को टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। कई यात्रियों ने मनमाना किराया वसूलने की भी शिकायत की। पहाड़ी रूट में जाने वाले करीब एक हजार यात्री हड़ताल से परेशान रहे। रोडवेज प्रबंधन ने पहाड़ी रूट में सवारियों को देखते हुए दो अतिरिक्त बसों को भेजा।
कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन ने दूसरे दिन भी बसें नहीं उतारी। यात्री बसों के इंतजार में घंटों केमू स्टेशन में खड़े रहे। रोडवेज प्रबंधन ने हल्द्वानी डिपो की दो बसें अल्मोड़ा, गंगोलीहाट भेजी। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज रवि कापड़ी ने बताया कि ऑफ सीजन के कारण पहाड़ी रूटों में सवारियां कम जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रोडवेज की अधिकतर बसों में सवारियां कम गईं।
दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, रोडवेज ने पहाड़ी रूट में भेजी दो अतिरिक्त बसें
450 बसें नहीं दौड़ी पूरे कुमाऊं मंडल में
1000 के करीब यात्री हल्द्वानी में परेशान रहे
कई यूनियनों ने दिया समर्थन
हल्द्वानी। केएमओयू स्टेशन में हड़ताल को समर्थन देने गढ़वाल, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और रामनगर की यूनियन भी पहुंचीं। यूनियनों ने सरकार को चेतावनी दी कि केएमओयू की जायज मांगों को नहीं माना गया तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
शनिवार को पदाधिकारियों ने कहा कि डीजल सहित स्पेयर पार्ट्स के दामों में कुछ साल में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। उसके बाद भी केएमओयू सहित अन्य बसों को किराया नहीं बढ़ाया जा रहा है। कहा कि इसके चलते केएमओयू मालिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने रोडवेज के बराबर उनकी बसों का किराया करने की मांग की। सभा में केएमओयू के सुरेश डसीला, महेश चंद्र, तराई भाबर काशीपुर यूनियन के दलीप शर्मा, काशीपुर-बाजपुर यूनियन के नेत्र प्रकाश, हल्द्वानी, कालाढूंगी-रामनगर यूनियन के अनिल शर्मा, गढ़वाल मोटर्स यूनियन के सुभाष ध्यानी, आदर्श मोटर्स यूनियन यातायात यूनियन के नारायण सिंह, जीएमओयू रामनगर के गणेश पंत, दीप चंद्र पांडे, प्रदीप अरोरा, विजय अग्रवाल, अमरजीत सिंह सहित कई यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।