{"_id":"5b16f4c34f1c1ba36e8b67e2","slug":"201528231107-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण में गलत तरीके से शिफ्ट किए विद्युत पोलों को हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण में गलत तरीके से शिफ्ट किए विद्युत पोलों को हटाने के निर्देश
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने कालाढूंगी रोड स्थित नाला निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान बिजली पोलों को गलत तरीके से शिफ्ट करने की शिकायत सही पाई गई, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को बिजली पोल सही जगह लगवाने के निर्देश दिए।
बिजली महकमे ने पीलीकोठी चौराहे में पोल को शिफ्ट करने के लिए सड़क किनारे ही गड्ढा खोदा था। इससे मौके पर न केवल हादसे की संभावना थी साथ ही यातायात भी बाधित हो सकता था। इस पर विजय बिष्ट ने अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी को मौके पर बुलाया और पोलों को सड़क से हटाकर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नाला निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेता मदन फर्त्याल, सांसद प्रतिनिधि राहुल झिंगरन आदि थे।