{"_id":"5b0c61234f1c1b9d6e8b51e5","slug":"201527537955-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की दो दिनी हड़ताल 30 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की दो दिनी हड़ताल 30 से
Updated Tue, 29 May 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आपके बैंक संबंधी काम यदि पेंडिंग हैं तो मंगलवार को निपटा लें क्योंकि 30 और 31 को बैंकों में हड़ताल है। वेतन समझौता लागू न कराए जाने से बैंक कर्मचारी और अधिकारी दो दिन की हड़ताल कर रहे हैं। यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मियों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध भी जताया।
फोरम के संयोजक केएन शर्मा ने बताया कि पिछले काफी समय से बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से सरकार से वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर कराने की मांग की जाती रही। सरकार ने नवंबर से वेतन समझौता लागू कराने का आश्वासन दिया लेकिन नवंबर आते ही सरकार इससे फिर मुकर गई। उन्होंने बताया कि कर्मचारी कम से कम 15 फीसदी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं जबकि सरकार मात्र दो फीसदी वेतन वृद्धि देने की बात कह रही है जिससे देश भर के लाखों बैंक कर्मियों में गुस्सा है। शर्मा ने बताया कि सोमवार को सभी बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने काले फीते बांधकर कामकाज किया। कोआपरेटिव और ग्रामीण बैंक हड़ताल में शामिल नहीं रहेंगे।
आज निपटा लें बैंक के काम, दो दिन हड़ताल है
वेतन समझौता लागू न कराए जाने से नाराज बैंक अधिकारी और कर्मचारी 30 और 31 मई को रहेंगे हड़ताल पर