फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   साथिया साथ निभाना की कोकिला बहन को भा गया भीमताल

साथिया साथ निभाना की कोकिला बहन को भा गया भीमताल

Mon, 28 May 2018 02:35 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
साथिया साथ निभाना की कोकिला बहन को भा गया भीमताल
भीमताल (नैनीताल)। स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ में सख्त तेवर वाली सास का किरदार निभाने वाली कोकिला बहन (रूपल पटेल) को भीमताल बेहद भा गया है। उनके साथ उनके पति एवं ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान ब्रह्मा का अभिनय करने वाले राधा कृष्णा दत्ता व परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे हैं। बता दें कि कोकिला स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
विज्ञापन

रुपल पटेल अपने परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार देर शाम भीमताल के लेक इन होटल पहुंचीं। वे नैनीताल, रानीखेत, कौसानी और अल्मोड़ा भी घूमने जाएंगी। अमर उजाला से खास बातचीत में रूपल पटेल और राधा कृष्णा दत्ता ने बताया कि पहली बार मुंबई से समय निकालकर वे एक साथ घूमने बाहर पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर ऐसा लगा जैसे प्रकृति की गोद में आ गए हैं। शांत और हसीन वादियों में घूमने के बाद यहीं रमजाने का मन कर रहा है। उधर, लेक इन होटल पहुंचने पर होटल संचालक विक्रम टम्टा और मैनेजर जुबैर खान ने दोनों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। होटल कर्मियों ने दोनों के साथ सेल्फी भी खींची।
विज्ञापन


‘देवो के देव महादेव’ में ब्रह्मा का किरदार निभाने वाले पति राधा कृष्णा दत्ता भी पहुंचे साथ
स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी हैं रूपल पटेल



पीएचडी करते-करते एक हो गए
टीवी कलाकार रूपल पटेल और राधा कृष्णा दत्ता ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से ड्रामास्टिक में पीएचडी की है। रूपल ने बताया कि राधा कृष्णा दत्ता उनके सीनियर थे। इस दौरान दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपल पटेल ने स्वच्छ भारत अभियान में टीवी सीरियल से उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है।

राज्य सरकार को उत्तराखंड में मॉडलिंग, एक्टिंग करने वाले युवा कलाकारों के लिए फिल्म इंस्टीट्यूट या थियेटर खोलने चाहिए। ताकि यहां के लोगों को बड़े शहरों में न भागना पड़े। नैनीताल घूमने पहुंचे रूपल पटेल और राधा कृष्णा दत्ता को माल रोड, पंत पार्क, रोपवे पर लोगों ने पहचान लिया। इस दौरान लोगों ने दोनों कलाकारों के साथ सेल्फी खींच ऑटोग्राफ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed