{"_id":"5ad268a64f1c1b80028b48b9","slug":"201523738790-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी सीट हो सकती है सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी सीट हो सकती है सामान्य
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सरकार और भाजपा प्रदेश संगठन ने हल्द्वानी मेयर सीट को सामान्य करवाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी हैं। सीट सामान्य हुई तो भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट और वर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला के बीच टिकट की दौड़ दिखाई देगी। महिला सीट आने पर रेनू को टिकट मिलने के आसार हैं।
भाजपा हल्द्वानी नगर निगम की सीट किसी भी सूरत में आरक्षित नहीं होना देना चाहती है। भाजपा के पास अनुसूचित जाति का कोई दमदार चेहरा नहीं है। कांग्रेस के पास जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद के रूप में दमदार चेहरा है। इस हालत में भाजपा हल्द्वानी सीट को सामान्य करने के लिए पूरा जोर लगाए हुए है। महिला आरक्षित हो जाने पर भी भाजपा इस सीट से फिलहाल अच्छी स्थिति में है।
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री भी हल्द्वानी की सीट को सामान्य कराने के लिए जोर लगाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि गजराज से अच्छे संबंध होने के चलते मुख्यमंत्री का झुकाव गजराज की ओर है। जोगेंद्र रौतेला के लिए विधायक बंशीधर भगत लॉबी जोर लगाए हुए है। ऐसे में सीट सामान्य होने पर भाजपा से गजराज बिष्ट और जोगेंद्र रौतेला के बीच सीट का मामला उलझेगा।
विज्ञापन
गजराज बिष्ट और जोगेंद्र रौतेला के समर्थक जुटे मुहिम में
महिला सीट आने पर रेनू को मिल सकता है टिकट
अनुसूचित कोटे में दमदार चेहरा न होना भी भाजपा की कमजोरी
भाजपा संगठन और कार्यकर्ता जो निर्णय लेंगे, वह मुझे स्वीकार होगा। संगठन टिकट देगा तो चुनाव लड़ेंगे। संगठन किसी और को टिकट देगा तो उसे चुनाव लड़ाऊंगा।
-गजराज बिष्ट, प्रदेश महामंत्री भाजपा
संगठन का निर्णय सर्वोपरि है। संगठन मुझे टिकट देता है तो मजबूती के साथ मैदान में दमखम दिखाऊंगा। किसी और को टिकट देने की स्थिति में उसे भी चुनाव लड़ाया जाएगा।
- जोगेंद्र रौतेला, मेयर
मैंने पार्टी से टिकट मांगा है। पार्टी टिकट देती है तो चुनाव लडूंगी। पार्टी का हर निर्णय मुझे मान्य होगा।
-रेनू अधिकारी