फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कल्सा नदी में डूबने से हाइकोर्ट के वकील की मौत

कल्सा नदी में डूबने से हाइकोर्ट के वकील की मौत

Sun, 15 Apr 2018 02:25 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
कल्सा नदी में डूबने से हाइकोर्ट के वकील की मौत
भीमताल में युवा अधिवक्ता की मौत - फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। हाईकोर्ट के वकील अभिषेक विश्नोई की शनिवार को कल्सा नदी में डूबने से मौत हो गई है। वह मौसी की बेटी और उसके दोस्तों के साथ घूमने आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी कुसुमखेड़ा निवासी डॉ. चंद्रशेखर विश्नोई के पुत्र अभिषेक (28 वर्ष) विश्नोई हाईकोर्ट में वकालत करते थे। देहरादून से वकालत की पढ़ाई के बाद वह दो साल से फरसौली में अपनी मौसी आरती साह के घर रहते थे। यहीं से वह हाईकोर्ट जाते थे। शनिवार को अभिषेक मौसी की लड़की अनन्या साह, उसकीदोस्त भावना तिवारी और शिव कुमार यादव के साथ बाइक से धारी तहसील के चांफी के सुईगाड़ की कल्सा नदी किनारे घूमने गए थे। वहां पहुंचने के बाद अभिषेक नदी में नहाने के लिए उतर गया। नदी के बीच 10 फुट गहरे पानी में जाते ही वह डूबने लगे। यह देख बहन और उसके दोस्तों ने शोर मचाया। मदद के लिए पास के रिजॉर्ट कर्मचारियों को बुलाया गया। उन्होंने अभिषेक को बचाने की काफी कोशिश की, मगर नाकाम रहे।
विज्ञापन

रिजॉर्ट के कर्मचारियों ने किसी तरह अभिषेक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। वकील की मौत की सूचना पर सीओ भीमताल आरएस नबियाल, एसओ डीआर आर्या भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पिता डॉ. चंद्रशेखर विश्नोई, मां निशा विश्नोई और मौसी आरती साह भी मौके पर पहुंच गईं। पटवारी ललित जैड़ा, राधे सिंह राणा, प्रमोद जोशी, एसआई त्रिलोचन जोशी और पूजा रानी ने पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस अस्पताल से रिटायर हुए हैं पिता
अभिषेक के पिता डॉ. चंद्रशेखर विश्नोई 2002 में हल्द्वानी के बेस अस्पताल से हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद से रिटायर हुए हैं। इस समय कोटाबाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर तैनात हैं। बड़ा बेटा अभिनव बिजनेस करता है।
आखिरी प्रोग्राम बन गया चांफी का
बहन अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल था। नम आंखों से उसने बताया कि अभिषेक को घूमने का शौक था, शनिवार-रविवार छुट्टी होने पर घूमने का प्रोग्राम बनाने की बात कही। इस पर दोस्तों के साथ मिलकर शनिवार को घूमने का प्रोग्राम बनाया, उन्हें क्या पता था यह आखिरी प्रोग्राम बन जाएगा।
मां हल्द्वानी से हरी सब्जी लाना, मिलकर बनाएंगे
अभिषेक की मां निशा जवान बेटे की मौत पर बेसुध हो गईं। शनिवार की दोपहर वह बेटे से मिलने के लिए नैनीताल की ओर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि सुबह अभिषेक से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि मां हरी सब्जी ले आना, क्योंकि यहां नहीं मिलती है। साथ में मिलकर बनाएंगे।

हल्द्वानी के घर पर पसरा सन्नाटा
अभिषेक के घर एकता विहार फेस 2 में ताला पड़ा है। पड़ोसियों के मुताबिक दोपहर में करीब 1:30 बजे बड़े भाई अभिनव पड़ोसी को घर की चाबी देकर गए। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ नैनीताल जा रहे हैं। वहीं हादसे की सूचना पर नैनीताल से सीधे भीमताल के लिए रवाना हो गए। आसपास वालों ने बताया कि अभिषेक मिलनसार स्वभाव का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed