{"_id":"5abff0d94f1c1bc1618b4bcf","slug":"201522528473-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की सूची उपलब्ध कराने के डीएम के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की सूची उपलब्ध कराने के डीएम के निर्देश
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सीमाओं में शहीद सैनिकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस सूची के मिलने के बाद महाविद्यालयों, विद्यालयों, उद्यानों और सड़कों के नामांकरण संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे।
डीएम शनिवार को कैंप कार्यालय में पूर्व सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक में डीएम कहा कि शासन ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के नामांतरण संबंधी प्रस्ताव मांगे हैं। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के सेवानिवृत्त कर्नल बीडी कांडपाल ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी लगाने वाले व कबाड़ियों को प्रशासन की ओर से फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी कराने, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप हल्द्वानी में सैनिकों के आश्रितों के लिए छात्रावास खोले जाने को भूमि चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग की।
पूर्व सैनिक लीग बिंदुखत्ता से आए लोगों ने बिंदुखत्ता कार रोड में शहीद स्मारक के पास शहीद मोहन नाथ गोस्वामी द्वार का रंग रोगन कराने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, उपनल की रिक्तियोें को वेबसाइट के माध्यम से प्रचारित करने और कालाढूंगी में सैनिक मिलन केंद्र के लिए भूमि के चिह्नीकरण की मांग की। बैठक मे सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडीएम हरवीर सिंह, एसडीएम अशोक जोशी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीएस रौतेला, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम, सहायक निदेशक उच्च शिक्षा अनुराग अग्रवाल, प्रबंधक उपनल सेवानिवृत्त कर्नल पीएल साह आदि मौजूद थे।