फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   2011 की जनगणना के आधार पर एसटी-एससी की सूची

2011 की जनगणना के आधार पर एसटी-एससी की सूची

Thu, 15 Feb 2018 02:37 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
2011 की जनगणना के आधार पर एसटी-एससी की सूची
हल्द्वानी। निकायों में एसटी और एससी की गणना अलग से नहीं होगी। निकाय चुनाव में एसटी और एससी का निर्धारण 2011 में हुई जनगणना के आधार पर होगा। हल्द्वानी ब्लॉक ने निगम की ओर से मांगे गए 36 गांव का एसटी-एससी का डाटा निगम को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन निकायों की मतदाता सूची बनाने का काम कर रहा है। हाल ही में नगर निगम हल्द्वानी ने ओबीसी की गणना पूरी की थी। उधर एससी-एसटी की भी गणना होने की बात की जा रही थी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि एससी-एसटी की गणना अलग से नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना में एससी-एसटी की गणना की थी। इसी आधार पर वार्ड के एससी-एसटी जनसंख्या को अलग किया जाएगा। इसी आधार पर शासन वार्ड का आरक्षण तय करेगा। नगर निगम की ओर से ब्लॉक से जो 60 गांव शामिल किए गए थे। उन गांव की एससी-एसटी की जनसंख्या मांगी गई थी। जो ब्लॉक ने नगर निगम को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed