{"_id":"59fe24f04f1c1b6e548badc5","slug":"201509827824-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड उदय पर पब्लिक स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड उदय पर पब्लिक स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ‘उत्तराखंड उदय’ के तहत अमर उजाला फाउंडेशन और पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की ओर से छह से नौ नवंबर तक विभिन्न स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्थापना दिवस के अंतर्गत प्रस्तावित इन कार्यक्रमों में विभिन्न आयोजन और प्रतियोगिताएं होंगी। इन कार्यक्रमों में 38 स्कूलों के करीब ढाई हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा नौ नवंबर को स्कूली बच्चों की रैली का आयोजन भी होगा।
पीएसए के अध्यक्ष गोपाल बिष्ट और महासचिव कैलाश भगत ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस से स्कूली बच्चों को जोड़ने, जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन के मुताबिक राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में 38 पब्लिक स्कूल शामिल होंगे। नौ नवंबर को स्कूली बच्चों की रैली का आयोजन होगा। रैली स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर एमबीपीजी कॉलेज पहुंचकर समाप्त होगी। रैली का प्रायोजक डॉन बॉस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल है।