{"_id":"59de7f2a4f1c1bf2538b6d50","slug":"201507753770-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और सिपाही डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और सिपाही डेंगू की चपेट में
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। डेंगू के डंक ने चार और सिपाहियों को अपनी चपेट में ले लिया है। डेंगू के नौ मरीजों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी भी मौन साधे बैठे हैं।
बनभूलपुरा थाने में कार्यरत सिपाही ललित तिवारी, विपिन सकलानी और प्रवीण कुमार भी डेंगू की चपेट में हैं। तीनों अवकाश पर चले गए हैं। दूसरी ओर सितारगंज से आए एक सिपाही आनंद कुमार को इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। कुमार को आईसीयू में रखा गया है। एसटीएच में रईस अहमद (36) जसपुर ऊधमसिंह नगर, जगदीश सिंह (20) डहरिया हल्द्वानी, प्रिया (33) अंबेडकर नगर बरेली, दीपा सैनी (30) काशीपुर, अंजुम (26) लालकुआं, जीशान मलिक (27) किच्छा, अनुष्का (30) वार्ड नंबर तीन सितारगंज और लवलीश जोशी (15) नवाबी रोड हल्द्वानी को डेंगू से पीड़ित होने के कारण भर्ती कराया है।
डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. तरुण टम्टा ने कहा कि कोई भी बीमारी पहले पीक पर पहुंचती है और फिर कम होती है। टीम सर्विलांस कर रही है। वहीं प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव से बात की गई तो बोलीं कि मातहत अधिकारियों को आदेश देकर तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी। बनभूलपुरा के दो सिपाही पहले भी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि नगर निगम क्या कर रहा है।