{"_id":"599ca06d4f1c1b05428b4605","slug":"201503436909-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालिक, निर्मला और केबीएम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालिक, निर्मला और केबीएम ने जीते मैच
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। देवी दत्त मेमोरियल जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, निर्मला कान्वेंट और केबीएम स्कूल ने अपने-अपने मैच जीतकर दूसरे चरण में प्रवेश किया। इससे पूर्व एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, कलावती शर्मा, नीलम शर्मा और रमेश शर्मा ने प्रतियोगिता शुरू करवाई। प्रतियोगिता में 17 टीमें भाग ले रही हैं।
पहले दिन का प्रथम मैच डीपीएस स्कूल हल्द्वानी और दि शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें शिवालिक स्कूल ने डीपीएस को 1-0 से शिकस्त दी। दूसरा मैच निर्मला कांवेंट और क्वींस पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें निर्मला कान्वेंट ने क्वींस पब्लिक स्कूल को 1-0 से मात दी। तीसरा मैच टैंपलटन एकेडमी नौकुचियाताल और केबीएम स्कूल हल्द्वानी के बीच खेला गया। जिसमें पेनाल्टी शूट आउट में केबीएम स्कूल ने मैच जीत लिया। इस दौरान अनिल जोशी, सुनील जोशी,दिनेश कोठारी, केतन भंडारी, मनोज बिष्ट, गिरीश गुप्ता, डॉ. संजय जुयाल, सुरेंद्र भूटियानी, श्रीष पाठक आदि मौजूद रहे।