{"_id":"594ba83a4f1c1b05768b47cc","slug":"201498130490-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले ग्रामीण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले ग्रामीण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
Updated Thu, 22 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन जल संस्थान शाखा के पदाधिकारियों ने बिल्लेख क्षेत्र के जूनियर फीटर के साथ मारपीट करने वाले ग्रामीण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अधिशासी अभियंता को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि इस घटना से कर्मचारियों में भय का माहौल है। कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर 29 जून से आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में पदाधिकारियों का कहना है कि जूनियर फीटर मोहन सिंह बिल्लेख पेयजल योजना की देखरेख करते हैं। बिल्लेख गांव में एक भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। भवन स्वामी रोज टुल्लू पंप के माध्यम से पानी खींचता है, जिससे अन्य संयोजनों में पानी नहीं जा पा रहा है। 21 जून को जूनियर फीटर ने भवन स्वामी से ऐसा नहीं करने को कहा, उल्टा भवन स्वामी ने मोहन सिंह के साथ हाथापाई और गाली गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि मारपीट की घटना से क्षेत्र में कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है। जूनियर फीटर ने इस बाबत संगठन को पूरी जानकारी दे दी है। पदाधिकारियों का कहना है कि मारपीट करने वाले ग्रामीण के खिलाफ यदि 28 जून तक कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन 29 जून से कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन शुरू कर देगा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष विपिन चंद्र उपाध्याय, सचिव बसंत सिंह बिष्ट आदि शामिल हैं।