फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   20 thousand BJP workers will reach Modi's public meeting from the district

Nainital News: मोदी की जनसभा में जिले से 20 हजार भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
20 thousand BJP workers will reach Modi's public meeting from the district
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल को रुद्रपुर में होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर शनिवार भाजपा के पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार नैनीताल जिले से करीब 20 हजार कार्यकर्ता और लोग जनसभा में पीएम को सुनने पहुंचेंगे।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर में होने जा रही जनसभा को लेकर नैनीताल, ऊधम सिंह नगर के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमारा हर कार्यकर्ता जुट गया है। लोकसभा चुनाव प्रभारी बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि हमारे नेता मनोबल को बढ़ाने और कार्यकर्ता के मन में जोश भरने का काम करते हैं। अब हमें भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है। बैठक में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बिष्ट, भगवान तिवारी,कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, भुवन भट्ट, विनीत अग्रवाल, प्रताप सिंह बोरा, हरिमोहन अरोड़ा आदि थे। संचालन महांमंत्री रंजन बर्गली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed