फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   20 days old body found in water tank, 25 families supply water

पानी की टैंक में मिला 20 दिन पुराना शव, 25 परिवारों को सप्लाई होता है पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
20 days old body found in water tank, 25 families supply water
भवाली के श्यामखेत में पानी के टैंक में मिले शव की जानकारी लेती सीओ अनुषा बडोला। - फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ मार्ग स्थित कहलक्वीरा-श्यामखेत क्षेत्र में शनिवार को पानी के टैंक में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह 10 बजे टैंक साफ करने गए लोगों ने शव को देख सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सीओ अनुषा बड़ोला और कोतवाल आशुतोष कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को टैंक से बाहर निकाला। सीओ ने बताया कि 50 प्रतिशत शव गलने से मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कहा कि मृतक के कपड़ों से भी कुछ बरामद नहीं हो सका, जिससे उसकी पहचान होती।
विज्ञापन

बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। सीओ के अनुसार प्रथम दृष्टि से प्रतीत होता है कि शव किसी नेपाली युवक का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलसंस्थान के ईई संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि महीने में एक बार सभी टैंकों की सफाई की जाती है। टैंक का कुंडा खुला होने से यह घटना हुई होगी। फिलहाल सभी 25 परिवारों के घरों के टैंकों को खाली किया जा रहा है, जिसके बाद पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। कहा कि नगर के सभी टैंकों की जल्द सफाई की जाएगी।
तो 20 दिन से 25 परिवार पी रहे थे टैंक का पानी
टैंक में मिला शव करीब 20 दिन पूर्व का बताया जा रहा है। ऐसे में जलसंस्थान इस टंकी से हर रोज श्यामखेत में 25 परिवारों को पानी की सप्लाई कर रहा था। क्षेत्रवासियों ने बताया कि टंकी के दरवाजे में जलसंस्थान की ओर से ताला नहीं लगाने से यह घटना हुई है।

एसडीएम से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की मांग
पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा और सभासद सुनील मेहता ने एसडीएम से कहा कि जो 25 परिवार इस टैंक का पानी पी रहे थे, उनके स्वास्थ्य की जांच कराई जाए, ताकि उन्हें किसी भी परेशानी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed