फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रिटेल कारोबारियों को चुनौतियों से निपटने के दिए सक्सेस टिप्स

रिटेल कारोबारियों को चुनौतियों से निपटने के दिए सक्सेस टिप्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
रिटेल कारोबारियों को चुनौतियों से निपटने के दिए सक्सेस टिप्स
रिटेल कारोबारियों को चुनौतियों से निपटने के दिए सक्सेस टिप्स - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। समय के साथ बदलाव आता है, चाहे कोई भी क्षेत्र हो। रिटेल व्यापार में भी आगे बढ़ने की संभावनाओं के साथ चुनौतियां भी है। सुनियोजित रणनीति, तकनीक का इस्तेमाल कर रिटेल कारोबार और आशातीत सफलता प्राप्त की जा सकती है। मौजूदा दौर में रिटेल कारोबार में सबसे बड़ी चुनौती ऑनलाइन कारोबार है। ऐसे में छोटे व्यापारियों को बाजार में टिके रहने के लिए बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई मल्टी नेशनल कंपनियां है, जो अपने रिटेल स्टोर खोल रही है। इनसे भी रिटेल कारोबार के सामने नए चैलेंज है। बस, आवश्यकता है तो विशेषज्ञ की मदद की जो सही रास्ता बताए।
विज्ञापन

शनिवार को इन्हीं बातों को दृष्टिगत रखते हुए दो दिवसीय अमर उजाला ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कार्यक्रम का आयोजन अमोर होटल में किया है। दो सत्रों में चले कार्यक्रम के पहले दिन रिटेल मार्केट एक्सपर्ट ताजदार अमान रिटेल कारोबारियों से रूबरू हुए। उन्होंने व्यापारियों को व्यापार बढ़ोतरी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2021 तक 85 लाख करोड़ का रिटेल कारोबार होगा। कोई व्यापारी जितना नई तकनीक में निवेश करेगा, आने वाले समय में उसे उतना ही लाभ होगा। एक्सपर्ट अमान ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। आम आदमी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रिटेलर के पास जा रहा है, पर अब प्राय: बुजुर्ग की जगह घर का युवा खरीददारी कर रहा है। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापारी बंधुओं नेे दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर भावना होलीडे, लवली पैलेस, राधिका इंटरप्राइजेज, विकास इंजीनियरिंग, श्री गुरु कृपा इलेक्ट्रॉनिक्स, रोहन मदन इलेक्ट्रॉनिक्स, क्रेजी किचन, स्टूडियो ऊर्जा, लवी इलेक्ट्रॉनिक्स, कपूर एंड संस, वेव्स, ग्लोबल ट्रस्ट आदि फर्म के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन




रिटेल कारोबारियों को चुनौतियों से निपटने के दिए सक्सेस टिप्स
दो दिवसीय अमर उजाला ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कार्यक्रम में रिटेल एक्सपर्ट ने कारोबार बढ़ाने के बताए तरीके
2021 तक 85 लाख करोड़ का होगा रिटेल व्यापार


दोनों सत्रों में हुआ लकी ड्रा
हल्द्वानी। अमर उजाला ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कार्यक्रम में लकी ड्रा भी हुआ। पहले सत्र के विजेता श्री श्याम मार्बल और दूसरे सत्र बीएसके इंटरप्राइजेज रहा। लकी ड्रा में कूपन व्यापारी विकास चोपड़ा ने निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी दो सत्र में होगा कार्यक्रम
हल्द्वानी। रविवार को भी यह कार्यक्रम दो सत्र में चलेगा। पहला सत्र दुपहर 12:30 से और दूसरा शाम 7:30 से शुरू होगा। कार्यक्रम में भागीदारी के लिए मोबाइल नंबर 8392949356 और 7617406667 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।



कारोबारियों से बातचीत

- इस प्रोग्राम से रिटेल कारोबार के बारे में काफी कुछ नया जानने को मिला है
मुकेश जोशी, बीएसके इंटरप्राइजेज

- रिटेल एक्सपर्ट के जरिए काफी अच्छे टिप्स जानने को मिले
हरीश कुमार, सुख्यांचल टूर एंड ट्रेवल्स

- वर्तमान में रिटेल व्यापार में बढ़ रही चुनौतियों से निपटने के काफी महत्वपूर्ण टिप्स बताया गए।
राजीव अग्रवाल, श्री श्याम इंटरप्राइजेज

- ऑनलाइन व्यापार के दौर में खुद को ब्रांड बनाकर उभारने जैसे महत्वपूर्ण टिप्स जानने को मिले।
गोपाल साही, गंगोत्री सोलर

- बदलते ट्रेंड और नए माध्यमों से व्यापार को बढ़ाने के बारे में काफी कुछ जानने को मिला।
धीरज अग्रवाल, नैनीताल टीवीएस

- इंटरनेट के युग मे खुद को प्रिंट से डिजिटल तक कैसे स्थापित करना है इस बारे में काफी जानने को मिला है।
भूपेश अग्रवाल, नैनीताल मोटर्स

- अमर उजाला की रिटेलर्स को स्थापित करने की पहल स्वागत योग्य है, व्यापार को ब्रांड बनाने के बारे में काफी कुछ जानने को मिला -
आशुतोष अग्रवाल, राधिका इंटरप्राइजेज

- रिटेल व्यापार को किस तरह पहचान और मुकाम दिलाया जाए इस बारे में अमर उजाला के प्रोग्राम से काफ ी कुछ जानने को मिला है।
विवेक अग्रवाल, वंश इंटरप्राइजेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed